विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के 24 लोग हुए बीमार

0

नवादा : जिले के उग्रवाद प्रभावित गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के रटनी गांव में विषाक्त भोजन खाने से दो दर्जन लोग बीमार हो गये। सभी बीमार लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि रटनी ग्रामीण स्व सीताराम शर्मा के पुत्र रंजीत कुमार का शादी होना था। 17 मई को बारात जाना था।

शादी समारोह में शामिल होने के लिए बंगाल तथा झारखंड सहित कई जिले के परिजन शामिल होने के लिए आये थे। शादी की उत्साह चरम पर था। ढ़ोल और नगाड़ा बज रहे थे। महिलाएं गीत गाने में मशगुल थी। तभी बुधवार की दोपहर घर में बने रोटी और सब्जी सभी खाये। खाना खाने के बाद पहले गुरू प्रसाद शर्मा के पेट में दर्द होने के साथ उल्टी होनी शरू हुई और देखते हीं देखते दो दर्जन लोग अपने पेट पकड़कर चिखने चिल्लाने लगे। लोग कुछ समझ पाते तब तक सभी को उल्टी होनी  शुरू हों गई।

swatva

पहले गांव के ही चिकित्सक से इलाज शुरू कराया गया। लेकिन लोग घबरा कर सभी बीमार लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बीमार लोगों में बंगाल के रानीगंज निवासी भोला ठाकुर की पत्नी कल्पना ठाकुर, आनंद शर्मा की पत्नी गुड़िया देवी, झारखंड के धनबाद निवासी अनिल शर्मा के पुत्र करण कुमार, पुत्री लाडली कुमारी के अलावा शत्रुध्न शर्मा की पुत्री स्नेहा, कल्पना तथा दिलीप शर्मा के पुत्र ऋतिक कुमार तथा अमरजीत शर्मा के पुत्र मीका शर्मा आदि शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here