लालगंज विधायक पर भाइयों ने किया हमला, पटना रेफर

0

लालगंज/वैशाली : वैशाली के लालगंज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें लालगंज के लोजपा विधायक राजकुमार साह पर हमला कर कुछ लोगों ने उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा बताया जा रहा है। इस हमले में विधायक के साथ पांच अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। जमीन विवाद को लेकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया। इसमें लोजपा के लालगंज विधायक राजकुमार साह सहित छह लोगों को उन्हीं के भाइयों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर विधायक की अपने दो अन्य भाइयों के साथ बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गयी। आनन फानन में विधायक के भाई अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रायफल, बंदूक और लाठी—डंडे के साथ वहां जुट गए। इसके बाद उन्होंने विधायक, उनके दोनों बेटों एवं दरवाजे पर कार्ड देने आए नामिडीह गांव के एक युवक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। कई राउंड गोलियां भी चली। घटना के बाद विधायक एवं उनके बेटों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर लालगंज, वैशाली, करताहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी भी जिला मुख्यालय से विधायक के घर पहुंचे और मामले की जांच—पड़ताल में जुट गए। वहीं विधायक के भाई मुकेश साह, कंचन साह फरार हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here