बेगूसराय और अररिया में 26 लाख की लूट

0

बेगूसराय/अररिया : बेखौफ अपराधियों ने बेगूसराय और अररिया में लूट की अलग—अलग घटनाओं को अंजाम देकर कुल 26 लाख रुपए लूट लिये। बेगूसराय में जहां एक फाइनेंस कर्मी से दिनदहाड़े 20 लाख रुपये लूट लिये गए, वहीं अररिया में अपराधियों ने एक भेड़ व्यवसायी से 6 लाख रुपए लूट लिये।

बेगूसराय में गोली मारने के बाद लूट

बेगूसराय में अमरदीप सिनेमा के सामने अपराधियों ने एक फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर करीब 20 लाख रूपया लूट लिया। कर्मी को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि आरसीएमएस सर्विसेज का कर्मचारी पिढ़ौली निवासी रवि कुमार इंडसइंड बैंक से पैसा लेकर स्टेट बैंक मेन ब्रांच में जमा करने जा रहा था। बैंक से बाहर निकलकर ज्यों ही वह निजी बोलेरो पर सवार होने लगा, तभी तीन बाइक पर सवार अपराधियों ने उसे रोका और हाथ में गोली मारकर पैसों वाला बैग लेकर फरार हो गए। एएसपी अभियान अमृतेश कुमार एवं सदर डीएसपी राजन सिन्हा के नेतृत्व में पहुंची पुलिस अपराधियों को पकड़ने में लगी हुई है।

swatva

अररिया में व्यवसायी से छह लाख लूटे

उधर अररिया में अपराधियों ने भेड़ व्यवसायी को शिकार बनाते हुए हथियार के बल पर पिकअप समेत 6 लाख रूपये लूट लिए। पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। जानकारी के अनुसार अपराधी कई दिनों से व्यवसायी पर निगाह लगाये बैठे थे। बीती देर रात जब वह धंधा कर वापस लौट रहा था, तब उन्होंने धावा बोल दिया और उसे हथियार का बल पर कब्जे में लेकर पहले उसके घर ले गये। फिर वहां से तिजोरी में बंद 6 लाख रूपये लूट लिए। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
निरंजन सिन्हा/संजीव कुमार झा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here