सारण : महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बनियापुर के लौआ में आज भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में नेताओं का जमावड़ा हुआ। इसमें पार्टी प्रत्याशी जनार्दन सिग्रीवाल के लिए लोगों से वोट करने की अपील की गई। इस दौरान एनडीए की एकजुटता देखते ही बन रही थी। सभा में बोलते हुए भाजपा के संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी सर्वत्र मौजूद हैं। जहां पार्टी वर्कर नहीं, वहां भी मोदी जी पहुंच जा रहे हैं। आज देश का प्रत्येक नागरिक अपने भीतर मोदी जी को महसूस करता है। बिहार में जदयू और भाजपा गठबंधन के पक्ष में माहौल है। महाराजगंज में भी प्रत्याशी नहीं, नरेंद्र मोदी ही प्रत्याशी है। लौआ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा एमएलसी ई. सच्चिदानंद राय ने की।
सभा को संबोधित करते हुए नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि सारा देश मोदी जी के डिजटल इंडिया से प्रभावित है। मोदी जी के समर्थक बूथ तक पहुंचें, यह तैयारी करनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारा पहला प्रयास यह हो कि मतदाता सुबह में निकलें। मतदान बड़ा पवित्र अवसर है। लोकतंत्र में मतदान का अवसर बड़े भाग्य से मिला है। हर जाति के लोग मोदी जी के साथ हैं। देश की अधिकांश सरकारों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। लेकिन यह सरकार बेदाग है। लोग अपने लिए राजनीति करते हैं, अपनी पार्टी के लिए राजनीति करते हैं। नरेंद्र मोदी देश के लिए राजनीति करते हैं। मोदी गरीब घर में पैदा हुए। लक्ष्मण राव उन्हें रोज भोजन कराते थे। घर छूटता गया देश के लिए। देश में एक भी आदमी का मकान कच्चा नहीं रहेगा। आज कोई भी घर नहीं बचेगा जिसमें शौचालय और गैस नहीं हो। हम लोग पूरे देश को अपना घर मानते हैं। इसलिए हम दूसरों से अलग हैं। जैसे आप अपने परिवार की चिंता करते हैं, वैसे ही मोदी जी पूरे देश की चिंता करते हैं। आज पहली वार लोग भारत के लिए वोट कर रहे हैं। हमारे गठबन्धन की 3 विशेषताएं हैं। हमारे नेता ऐसे हैं जिनके आज सारी दुनिया पक्ष में खड़ी है। मोदी जी पर भ्रस्टाचार पर कोई आरोप नहीं लगा। उनका घर है देश, दूसरे दल के नेता अपने खून के रिश्ते से बंधे हैं। मोदी भारत के रिश्ते से बंधे हैं। देश को कोई अंगुली दिखा दे, किसी की औकात नहीं है। दुनिया में मोदी के नाम का डंका बज रहा है। अगर मोदी नहीं होते तो चीन, भूटान पर कब्जा कर लेता। डोकलाम में युद्ध नहीं हुआ क्योंकि दुनिया मोदी के साथ खड़ी है और भारत भूटान के साथ। किसानों को पेंशन मिलना चाहिए, यह मोदी जी सोचते हैं। अटल जी ने अंत्योदय शुरू किया। यह है देश की सोच। आईएएस, आईपीएस की सोच बदली है। सब कह रहे कि पहली बार इतना प्रेरित करने वाली सरकार केंद्र में है। सेना को लग रहा मोदी देश के लिए काम कर रहे तो हम क्यों नही..? पहली बार मतदान देश के लिए वोट करे। कार्यकर्ता आमलोगों को मोदी के कार्यों के बारे में बताएं। हमारे देश को नम्बर 1 बनाने के लिए मतदान करें। सभा की अध्यक्षता एमएलसी ई सच्चिदानंद राय ने किया। मंच संचालन वशिष्ठ कुमार ने किया। इस मौके पर जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप, ब्रजेश रमन, गुड्डू चौधरी ने सभा को संबोधित किया। इससे पूर्व अंगवस्त्रम देकर आगन्तुक का स्वागत एमएलसी ई सच्चिदानंद राय ने किया।