मोदी लहर बरक़रार : कलराज मिश्र

0

पटना : भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने रविवार को कहा कि अभी भी हर तरफ मोदी लहर बनी हुई है। ये राष्ट्र के सिरमौर का चुनाव है इसलिए जनता भी प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी को ही देखना चाहती है।

कलराज मिश्र ने कहा कि वर्तमान सरकार निर्णायक सरकार है। पिछली सरकारों की तरह किसी आतंकवाद और अन्य मुद्दों पर डरी हुई सरकार नहीं। हमारी जगह विश्व में अब स्थापित हो रही है। कूटनीतिक आधार पर पाकिस्तान को आतंकवाद समर्थित देश सिद्ध करने में भी सफल रहे। आधारभूत ढांचे फिर चाहे सड़क निर्माण, जल-परिवहन और अन्य आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने की बात हो, वर्तमान सरकार बेहद अच्छा काम कर रही है। सरकार की उज्ज्वला योजना, स्टार्टअप इंडिया  और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का आम मतदाता के मन-मस्तिष्क पर इन चीजों का प्रभाव है और इसलिए मोदी लहर अब तक कायम है।

swatva

महागठबंधन पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि यह तो खुद को बचाने का गठबंधन है। परिवारवाद खत्म हो रहा है और इसलिए लोग एकजुट हो रहे हैं अपना राजनीतिक बचाव करने के लिए। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनावी समर और भी तेज है। स्थिति और भी अछि हो रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में हालांकि महागठबंधन की वजह से भाजपा की कुछ सीटों पर प्रभाव काम होगा। पर पारंपरिक सीटें भाजपा ही जीतेगी।

कार्यक्रम के दौरान बिहार प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार और भाजपा विधायक नीतीश मिश्र ने नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे सोनू कुमार को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

सोनू कुमार जो नरकटिया विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। इसके अलावा पश्चिम चंपारण क्षेत्र के पंचायत से लगातार चार बार मुखिया का चुनाव जीते हैं। उन्होंने कहा कि इसके पहले वो राजद और कांग्रेस दोनों ही पार्टी में रह चुके हैं पर भाजपा के साथ एक मजदूर कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार, संजय मयूख, नितीश मिश्र, सोनू कुमार और अन्य भाजपा नेता भी उपस्थित रहे।

सत्यम दुबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here