मोदी भारत, तो नीतीश बिहार के चौकीदार, सिवान में एनडीए का नारा

0

सिवान : सिवान में तेघड़ा ढाला के समीप आज एनडीए कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता में की गई! बैठक में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय थे! घटक दलों के सभी विधायक एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी मौजूद थे! सभी वक्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जनहित में किए गए विकास कार्यों एवं योजनाओं को कार्यकर्ताओं के बीच में रखा! वक्ताओं ने यह भी कहा कि हम लोग सिवान में हैं और एनडीए प्रत्याशी और वर्तमान में दरौंदा विधानसभा की जदयू विधायक कविता सिंह को भारी मतों के अंतर से जीत हासिल कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।

सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि नरेंद्र मोदी देश की चौकीदारी कर रहे हैं। नीतीश कुमार बिहार की चौकीदारी कर रहे हैं। और हम सभी एनडीए कार्यकर्ताओं को जिला, प्रखंड और बूथ स्तर पर चौकीदारी करनी है! तभी हम सभी मिलकर एनडीए प्रत्याशी कविता सिंह को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाकर संसद भवन पहुंचा सकते हैं! तभी हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री बन सकते हैं और हमारा राष्ट्र मजबूत होगा! हमारे देश को आज जो गौरव प्राप्त हुआ है, उसे स्थापित करने के लिए नरेंद्र मोदी का एक बार फिर प्रधानमंत्री बनना हम सभी के लिए जरूरी है! सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में गांव—गांव चौपाल—चौपाल प्रत्येक बूथ पर चौकीदार की तरह लग जाएं! वक्ताओं में जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी, सिवान सदर के विधायक व्यास देव प्रसाद, जीरादेई विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, महाराजगंज विधायक हेम नारायण, भाजपा के पूर्व विधायक रामायण मांझी, डॉ देव रंजन सिंह, पूर्व जिप अध्यक्ष नंद प्रसाद चौहान, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रोफ़ेसर अभिमन्यु सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह, पूर्व अध्यक्ष मुजफ्फर इमाम, मुर्तजा अली कैसर, भाजपा नेता राज लाल यादव, चंद्र केतु सिंह, जदयू के प्रदेश पदाधिकारी अशरफ अली अंसारी, लोकसभा प्रत्याशी कविता सिंह के पति अजय सिंह, जिला अध्यक्ष नंदलाल राम साहित जिले के एनडीए के सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मंच का संचालन जदयू जिला अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार जयसवाल ने संयुक्त रूप से किया!

swatva

अवधेश शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here