सिवान में भाजपा नेता के भाई को मारी गोली, गंभीर

0

सिवान : आज तड़के सिवान के जीरादेई में भाजपा नेता के भाई और प्रखंड प्रमुख के पति को बेखौफ अपराधियों ने सरेआम गोली मार दी। घटना जीरादेई थाना क्षेत्र के बंधु हटा गांव में हुई जहां भाजपा नेता विनोद तिवारी के भाई त्रिभुवन तिवारी अपने घर के सामने टहल रहे थे। त्रिभुवन तिवारी स्थानीय प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी के पति भी हैं। टहलने के क्रम में उन पर घर के सामने ही मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी! फायरिंग में गोली त्रिभुवन तिवारी के पेट में लगी है! गोली लगते ही त्रिभुवन जमीन पर गिर पड़े। गोलीबारी के बाद अपराधी भागने में सफल हो गए! भाजपा नेता विनोद तिवारी अपने घायल भाई त्रिभुवन तिवारी को लेकर सिवान स्थित निजी चिकित्सालय में पहुंचे जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना के लिए रेफर कर दिया!

घटना के संबंध में एएसपी ने बताया कि घायल त्रिभुवन तिवारी का भी अपराधिक इतिहास रहा है! उसका बड़ा भाई राका तिवारी भी अपराधी था जिसकी पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी! त्रिभुवन तिवारी की पत्नी पुष्पा देवी सिवान जिला के जीरादेई प्रखंड की प्रखंड प्रमुख है! उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में तहकीकात की जा रही है और त्रिभुवन तिवारी अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है!
अवधेश शर्मा

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here