22 मार्च : बाढ़ की प्रमुख खबरें

0
30 जुलाई : जुलाई बाढ़ की मुख्य ख़बरें24 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें21 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें8 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें6 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें4 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें28 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दो गंभीर

बाढ़ (पटना): गुरुवार की शाम को होली के दिन तब रंग में भंग पड़ गया जब दो मोटरसाइकिल आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
मृतक की पहचान शहरी निवासी टुन्नी सिंह सिंह के रूप में हुई है। युवक बाजार से शहरी की ओर जा रहा था। जबकि दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों की पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों की माने तो दोनों व्यक्ति नवादा के रहने वाले हैं। दोनों व्यक्ति शहरी से बाजार की ओर आ रहे थे। दोनों बाइक की इतनी भीषण टक्कर हुई कि आसपास के लोग भी आवाज सुन दौड़ पड़े। ग्रामीणों की मदद से सभी को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद दो को पीएमसीएच रेफर किया गया।

शराब के नशे में धुत लोगों ने मचाया कोहराम, मारपीट में पांच जख्मी

बाढ़ (पटना) : बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र के सरहन गांव में नशे में धुत दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान किये गये हमले में दो महिलाओं सहित पांच लोग जख्मी हो गये। सभी घायलों का उपचार अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। घटना को लेकर पीड़ित दहशत के माहौल में हैं। नशे में धुत दबंगों ने सरहन गांव में खेतों में और मजदूर की बस्ती में जाकर उत्पात मचाया। विरोध करने पर मजदूरों की जमकर पिटाई की। इस हमले में दो महिलाओं सहित पांच मजदूर बूरी तरह से जख्मी हो गये। टोले में भगदड़ मच गई। इस मामले में पुरुषों ने एएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। दबंग लगातार पीड़ितों को धमकाने में लगे हुए हैं तथा भय से कई ग्रामीण गांव छोड़ कर फरार हो गये। इस मामले में पंडारक थाना अध्यक्ष प्रबंध प्रकाश वशिष्ठ ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सुरक्षा दी जायेगी। एक अपराधी कुंदन पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि कुंदन पासवान शराब के नशे में था।
(सत्यनारायण चतुर्वेदी)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here