18 मार्च : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

0
30 जुलाई : जुलाई बाढ़ की मुख्य ख़बरें24 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें21 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें8 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें6 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें4 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें28 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

लिपि सिंह ने बूथों का भौतिक सत्यापन किया

बाढ़, पटना : अनुमंडल के मोकामा विधानसभा क्षेत्र के घोसवरी टाल एवं पंडारक टाल क्षेत्र के बूथों का सत्यापन किया गया तथा आम लोगों से जानकारियां ली गयी। जिन मतदान केंद्रों पर वोटरों को डराने और धमकाने या लोक शांति भंग कर चुनाव को प्रभावित करने की आशंका है, उन बूथों का विशेष निरीक्षण किया जा रहा है। घोसवरी प्रखंड के घोसवरी थाना, साम्यागढ़ ओपी, पंडारक प्रखंड के भदौर थाना क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस क्रम में तीस से अधिक बूथों का भौतिक सत्यापन किया गया है। कुछ मतदान केंद्रों पर चुनाव में डराने धमकाने की शिकायतें मिली हैं,  उन सभी बूथों की पहचान की जा रही है।

गड़बड़ी की आशंका वाले बूथों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी।

swatva

गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित करने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया है। आम लोगों से अपील है कि वे गड़बड़ी पैदा करने वाले तत्वों की जानकारी पुलिस को दें ताकि समय रहते उनपर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

(सत्यनारायण चतुर्वेदी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here