‘हम’ संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद मांझी खोलेंगे पत्ते

0

पटना : जैसे-जैसे लोकसभा के चुनाव के दिन नज़दीक आ रहे हैं वैसे-वैसे सभी दल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लग गए हैं। देश के साथ-साथ प्रदेशों की राजनीति भी अपने पूरे शबाब पर दिख रहा है। बिहार का राजनीतिक तापमान भी गर्माने लगा है और इसी के साथ यहां के सभी  राजनीतिक दल चुनावी मैदान में उतरने का मन बना लिया है। आज हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा (हम) की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष औऱ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी उपस्थित रहेंगे। हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के पार्लियामेंट्री बोर्ड की अध्यक्षता पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद के सदस्य संतोष कुमार सुमन उर्फ संतोष मांझी करेंगे। ऐसी अटकलें लगाई जा रही है की बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति कैसी हो इस पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में उम्मीदवारों के नाम की चर्चा होने की भी संभावना है। साथ ही यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ सीटों को लेकर जो पेचिदगियां हैं उस पर भी चर्चा होने की संभावनाएं हैं। महागठबंधन की लगभग सभी दलों में कुछ सीटों पर कई उम्मीदवारों ने अपना दावा ठोक रखा है। यद्यपि महागठबंधन में बहुत सारी लोकसभा सीटों को लेकर फैसला किया जा चुका है लेकिन सस्पेंस अभी तक बना ही हुआ है। इन सारे मुद्दों पर आज हम पार्टी की पार्लियामेंट्री बोर्ड विचार करेगा। बैठक के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे।

(मधुकर योगेश)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here