भारत साधु समाज का प्रदेश अधिवेशन 29 से

0

पटना : भारत साधु समाज का बिहार प्रदेश अधिवेशन 29, 30 और 31 मार्च, 2019 को वैशाली जिले के पातेपुर (मठ) में होगा। उक्त जानकारी कार्यकारी महामंत्री स्वामी केशवानंद जी ने दी। भारत साधु समाज देश का एकल संगठन है, जो सभी संप्रदायों के समन्वय, सामर्थ्य को समाज के सच्चे धर्म व नैतिक मूल्यों को स्थापित करने के उद्देश्यों से प्रयत्नशील है। इस संगठन में सभी धार्मिक संप्रदायों के लिए सम्मान और स्वागत है। उन्होंने बताया कि सभी संप्रदायों के पूजनीय संतों व महंतों की उपस्थिति में संगठन को सुदृढ़ करने, धर्म प्रचार, नैतिक शिक्षा, गंगा की स्वछता व गो संवर्धन आदि विषयों पर चर्चा होगी। इस अधिवेशन में मठ-मंदिरों की संपत्ति की रक्षा व संत महंतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विमर्श होगा। साथ ही विभिन्न संप्रदायों के युवा संतों को उनके संप्रदायों से संबंधित गूढ़ ज्ञान व त्रिदिवसीय योग शिविर का भी आयोजन किया जायेगा। पातेपुर मठ से संबद्ध साधु समाज के प्रदेश मंत्री विश्वमोहन दास ने बताया कि अधिवेशन के तीनों दिन शाम में विशिष्ट संतों के प्रवचन का लाभ भी लोगों को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here