13 मार्च : नवादा की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

गैस सिलेंडर में आग लगने से तीन जख्मी

नवादा : नगर के बुन्देलखण्ड ओपी क्षेत्र के पार नवादा तेली टोला में गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से तीन महिलाएं बुरी तरह से जख्मी हो गयी। जख्मी को ईलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि पिंटू साव के घर महिलाएं खाना बना रही थी तभी अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गयी। इस क्रम में खाना बना रही महिला को बचाने के क्रम में एक अन्य महिला जख्मी हो गई। इसके साथ ही सिलेंडर पहुंचाने गया भेंडर भी जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती

कराया गया है। तीन में से एक महिला की हालत चिंताजनक बताई गयी है। बता दें इसके पूर्व सीतामढी थाना क्षेत्र के बोखरा गांव में शादी समारोह में गैस सिलेंडर फटने से ग्यारह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। तब सभी को ईलाज के लिये सदर अस्पताल से गया मगध मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित किया गया था।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here