नमो से सीधा संवाद से उत्साह चरम पर

0

पटना : नमो एप के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार यानी 28 फरवरी, 2019 को पूरे भारत में भाजपा के कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवकों के साथ संवाद किया। उनके संवाद से कार्यकर्ताओं में अद्भुत उत्साह दिखा। ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत बिहार में भाजपा के प्रदेश कार्यालय से लेकर शक्ति केंद्र स्तर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इनमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम के तहत नरेंद्र मोदी ने शुभचिंतकों, स्वयंसेवकों एवं विशिष्ट नागरिकों से भी बातचीत की। नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की सुरक्षा का संकल्प लेकर हमारा जवान सीमा पर डटा है। हम सब पराक्रमी भारत के नागरिक हैं, इसलिए हम सबको भी देश की समृद्धि और सम्मान के लिए दिन रात एक करना होगा। इस समय देश की भावनाएं एक अलग स्तर पर हैं। देश का वीर जवान सीमा पर और सीमा के पार भी अपना पराक्रम दिखा रहा है। पूरा देश एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है। दुनिया हमारी इच्छा शक्ति को देख रही है। पूरा देश आज एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है।

पीएम ने कहा, हमारी पार्टी एक कैडर बेस्ड पार्टी है, इसलिए पार्टी और सरकार दोनों के लिए कार्यकर्ताओं का फीडबैक बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसी के आधार पर सरकारी योजनाओं को जमीन पर साकार करना भी आसान होता है, जो हम मौजूदा कार्यकाल में लगातार करते आए हैं। आने वाला चुनाव दो राजनीतिक संस्कृतियों के बीच का है। एक संस्कृति बीजेपी की है, जहां हर काम लोकतांत्रिक तरीके से होता है। दूसरी संस्कृति कांग्रेस समेत अन्य दलों की है, जहां हर काम वंशवाद के आधार पर तय होता है। उन्होंने कहा, मैं स्पष्ट कहता हूं कि 2014 का चुनाव देश की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मिला जनमत था और 2019 का चुनाव भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मिलने वाला जनमत होगा। नमो ऐप के अतिरिक्त इस विशाल कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पार्टी के फेसबुक पेजों, ट्विटर हैंडल्स, यूट्यूब चैनल्स के साथ-साथ कई ऐप्स व स्ट्रीमिंग चैनल्स पर भी किया गया। यह संवाद बीजेपी के सभी 14000 मंडलों, 896 जिलों एवं महानगरों पर आयोजित किया गया। इसके अतिरिक्त, जिन क्षेत्रों में शक्ति केंद्र उनके मंडल कार्यालय से 20 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है, वहां पर यह कार्यक्रम शक्ति केंद्र पर करने का प्रावधान किया गया।

swatva

प्रधानमंत्री के संबोधन से कार्यकर्ताओं में नयी चेतना का संचार : नित्यानंद

बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सुनने के बाद कहा कि “एक-एक कार्यकर्ता को एक-एक बूथ को किला मानकर उसे जीतेने का लक्ष्य बनाना चाहिए जिससे समृद्ध व नये भारत के संकल्प को पूरा किया जा सके। प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि आज पूरे देश में नरेन्द्र मोदी के विराट व्यक्तित्व और कुशल नेतृत्व के प्रति लोगों की आस्था और विश्वास में व्यापक बढ़ोतरी हुई है। देश के चैतरफा विकास और भारत की गरिमा एवं स्वाभिमान की पुनर्वापसी की दिशा में साहसिक निर्णय लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों का दिल जीत लिया है। इस कार्यक्रम में मौजूद बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन से कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुँच गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष सम्राट चैधरी, महामंत्री राजेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री जगरनाथ ठाकुर, अमृता भूषण, प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, निखिल आनंद, पूर्व एमएलसी विवेक ठाकुरप्रदेश मीडिया प्रभारी अरविन्द ठाकुर, प्रवीण चन्द्र राय, संतोष पाठक, अशोक भट्ट, राजीव रंजन, पंकज सिंह, राकेश सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध पासवान किसान मोर्चा के महासचिव सरोज रंजन पटेल आदि अटल बिहारी वाजपयी सभागार में उपस्थित थे।

किसानों से नमो का संवाद

पटना सिटी अनुमंडल अंतर्गत जल्ला क्षेत्र के मरची पंचायत में एक यानचलित विशाल एलईडी के माध्यम से स्थानीय किसानों ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीधे संवाद को सुना। पीएम मोदी ने देश की प्रगति के लिए लोक कल्याणकारी – लाभकारी योजनाओं और देश की वर्तमान स्थिति से किसानों को अवगत कराया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया कि पीएम मोदी के सीधे संवाद कार्यक्रम में किसान अति उत्साहित दिखे। देश के विभिन्न भागों में आयोजित संवाद में प्रधानमंत्री ने बंशवाद, जातिवाद और अवसरवाद राजनीति से दूर रहने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here