25 फरवरी को अरवल की खबरें

0

3 मार्च को पटना को पाट देने की कार्यकर्ताओं से अपील

अरवल : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अतिथि गृह में आज हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ज्योति रंजन ने किया। इसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 3 मार्च को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आहूत रैली को सफल बनाने के लिए जिले स्तर के नेताओं को पंचायतों में कैंप करना पड़े तो अवश्य करें। युद्ध स्तर पर 3 मार्च की रैली को सफल बनाएं पूरा राष्ट्र ही नहीं विश्व भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। राष्ट्र प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। इस गति को बनाए रखने के लिए नरेंद्र भाई मोदी को एक बार पुनः प्रधानमंत्री के पद पर बनाए रखने के लिए जनता को उनके द्वारा किए गए कार्य को जन जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ता कोई कसर ना छोड़ें। एनडीए गठबंधन की बहुत बड़ी रैली पटना के गांधी मैदान में होने वाली है। इस मैदान में पिछली बार हम अकेले रैली किए थे तो उसमें पटना को भरने का काम किया था। इस वार पटना की गलियों को भरना है। इसके लिए पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की तरह से व्यापक तैयारी है अरवल में विशेष तौर से भी पार्टी की अपेक्षा है कि 25 से 30 हजार लोग अरवल से निकल कर भाग ले क्योंकि अरवल 100 किलोमीटर के अंदर की परिधि मैं है। पार्टी की अपेक्षा है कि वह पूरी तरह से इस रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर माननीय प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनावें। इस मौके पर पूर्व विधायक चितरंजन कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष राम विनय शर्मा महामंत्री वेंकटेश शर्मा श्रीकांत शर्मा पंचम खत्री गुड्डू कुमार मौजूद थे।

अरवल को जाम से मुक्ति दिलाने की मांग

अरवल : अरवल शहर को जाम से मुक्ति दिलाने की मांग इंडियन फिल्म एसोसिएशन के संजीवन गांधी ने जिला पदाधिकारी से की है। उन्होंने बताया कि शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है जिसके कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर में मानक के अनुरूप जनरेटर सेट का उपयोग नहीं किया जा रहा है। इसके कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इन्होंने अरवल शहर से गुजरने वाले वाहनों के लिए बाईपास सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।

swatva

जदयू ने एनडीए की रैली के लिए कसी कमर

अरवल : जदयू कार्यालय में जिला अध्यक्ष दयानंद सिंह की अध्यक्षता में बैठक किया गया जिसमे 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में एनडीए की प्रस्तावित रैली की सफलता के लिए चर्चा किया गया। बैठक मे कुर्था विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा ने भी भाग लिया। रैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तन मन से लगने के लिए आह्वान किया गया। इसके लिए 26 फरवरी से 27 फरवरी तक सभी प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा सभी प्रकोष्ठ के साथ बैठक कर प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श करने का आह्वान किया गया। बैठक में तैयारी समिति के प्रतिनिधियों को भी निश्चित रूप से भाग लेने के लिए कहा गया। सभी प्रखंड के प्रभारियों को रैली की सफलता के लिए जोर शोर से अभियान चलाने का आह्वान किया गया। रैली की सफलता के लिए अरवल प्रखंड के लिए कामेश्वर सिंह कुर्था प्रखंड के लिए मिथिलेश यादव करपी प्रखंड के लिए किनेश्वर सिंह वंशी प्रखंड के लिए आनंद कुशवाहा और कलेर प्रखंड के लिए बाबू नंद सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया बैठक में संगठन प्रभारी रूबल रविदास कामेश्वर सिंह जितेंद्र पटेल किनेश्वर सिंह नर्मदेश्वर पटेल गणेश चंद्रवंशी के डी सिंह रविंद्र चंद्रवंशी रंजन रजवार राजेंद्र पासवान के प्रोफेसर शंभू सिंह के अलावे काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे
राहुल हिमांशु

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here