दो पूर्व विधायक कांग्रेस में लौटे, 2 मार्च तक सीट बंटवारा : मदन मोहन झा

0

पटना : बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा है कि 2 मार्च से पहले महागठबंधन की सीटें तय हो जाऐंगी। श्री झा ने कहा कि कैंडिडेट का फैसला भले ही बाद में हो, लेकिन महागठबंधन में किसको कितनी सीटें मिलेंगी, इसपर 2 मार्च से पहले या 2 मार्च तक कोई निर्णय ले लिया जाएगा। मदन मोहन झा आज सदाकत आश्रम में कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों के पुन: पार्टी में वापसी के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के वक़्त कहा था कि यदि भाजपा हार जाती है और महागठबंधन जीत जाता है तो पाकिस्तान में पटाखे फोड़े जाएंगे। आज उस चुनाव में महागठबंधन से मात खाई भाजपा अपने हराने वाले नीतीश कुमार के साथ खड़ी है। पुलवामा की घटना के बाद काश्मीर के कुछ नेताओं की सिक्योरिटी हटाने पर उन्होंने कहा कि देशहित में सरकार जो भी फैसले लेगी, कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी नज़र आएगी।
आज बिहार कांग्रेस हेडक्वार्टर सदाकत आश्रम में बिहार कांग्रेस के पूर्व विधायक रह चुके त्रिभुवन प्रताप सिंह, पूर्व विधयाक मोहम्मद खान अतनी, डॉ. मणीन्द्र मनीष और अवैश अनवर शामिल हो गए। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा की उपस्थिति में ये सभी नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। पिछले चार महीने से ये नेता कांग्रेस में आना चाहते थे। लेकिन कुछ कारणवश ये रुका हुआ था। लेकिन आज ये कांग्रेस परिवार में शामिल हो ही गए। कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व विधयाक त्रिभुवन प्रताप सिंह ने खुशी जाहिर की और कहा कि पिछली तीन पीढ़ियों से हमारे परिवार के लोग कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। मैं भी कांग्रेस से जुड़ा था लेकिन बीच मे कुछ दिनों के लिए नीतीश कुमार के साथ चला गया था। जब वे समता पार्टी बनाए थे तब उनके साथ था लेकिन अब ये बीते दिनों की बात हो गई है। अब मैं अपने घर कांग्रेस आ गया हूं। पूर्व विधयाक मोहम्मद खान अतनी, डॉ मणीन्द्र मनीष और अवैश अनवर भी कांग्रेस में शामिल होने पर खुशी जताई।
(मानस द्विवेदी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here