वेलडन पुलिस! हत्या से ठीक पहले तीन शूटरों को दबोचा

0

पटना : बिहार पुलिस की एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े हत्याकांड को अंजाम देने से ठीक पहले तीन शूटरों को अत्याधुनिक हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। तीनों शूटर बेगूसराय कोर्ट परिसर में कजरा थाना क्षेत्र के पोखरामा में हुए तिहरे हत्याकांड के गवाह की हत्या करने वाले थे। एसटीएफ की टीम ने अपराधियों के पास से पिस्टल, दो मैगजीन और एक कारबाईन बरामद किया है।
ज्ञात हो कि कजरा थाना क्षेत्र के पोखरामा में तिहरे हत्याकांड के वादी और पीड़ित परिवार के सदस्य की हत्या करने का प्रयास जारी है। पांच लाख में हुई थी हत्या की डील। एक लाख अपराधियों को दिया जा चुका था। अपराधी पोखरामा निवासी प्रमोद सिंह सहित एक अन्य की हत्या करने कोर्ट परिसर पहुंचे थे, और कुछ ही देर में गवाही देने पहुंचे गवाहों की हत्या करने वाले थे।
गिरफ्तार अपराधी-बमबम सिंह पिता उमेश सिंह पोखरामा, अमित कुमार उर्फ मक्खन सिंह पिता मंटुन सिंह, रामदीरी, बेगूसराय, प्रकाश कुमार पिता उमेश सिंह पोखरामा, लखीसराय, इसके अलावा बुधन सिंह पिता रामशरन सिंह, रामदीरी बेगूसराय को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों को मटिहानी, बेगूसराय पुलिस अपने साथ ले गई है। बेगूसराय एसपी ने बताया कि हत्या की साजिश जेल में रची गयी थी। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी जल्द होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here