कल से पटना में होगा भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन

0

पटना: उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह ने आज संवाददाता सम्मेलन करके कहा कि आगामी 15 और 16 फरबरी को भाजपा का अतिपिछड़ा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। संवाददाता सम्मेलन में दारा सिंह चौहान ने बताया कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन का उदघाटन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे और इसका समापन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। अलग-अलग सत्रों में केंद्र सरकार के कई मंत्री और बिहार और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री भी  सभा को संबोधित करेंगे। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जल संसाधन मंत्री उमा भारती, श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार, केंद्रीय उपभोक्ता और खाद मंत्री सी आर चौधरी और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण पाल गुज़र भी देशभर से आये प्रतिनिधियों को संबोधन करेंगे। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह ने बताया कि भाजपा के संगठन महामंत्री रामलाल, शिवराज सिंह चौहान, बिहार के भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, पूर्व सांसद सुधा यादव बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय भी कार्यक्रम में अपने विचार रखेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे। दारा सिंह चौहान ने आगे बताया कि 15 तारीख को होनेवाले राष्ट्रीय अधिवेशन की अध्यक्षता  पद्म भूषण भाजपा सांसद हुकुम नारायण यादव करेंगे।

(मानस द्विवेदी)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here