देश की अर्थव्यवस्था में कृषि महत्वपूर्ण : महामहिम

0

मोतिहारी : भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण स्थान है। भारत वैश्विक स्तर पर कृषि के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति रखता है। वर्तमान समय में यह आवश्यक है कि किसान जैविक खेती की ओर उन्मुख हों। इससे पर्यावरण सुरक्षा के साथ खेतों की उर्वरक क्षमता बढ़ती है और किसानों की आमदनी में भी वृद्धि होती है। रसायनिक खादों का उपयोग का त्याग खेतों के लिए वरदान साबित हो रहा है। सिक्किम सरकार जैविक खेती की दिशा में काफी गंभीर है और उसके परिणामस्वरूप वहां के मुख्यमंत्री को पिछले दिनों सम्मानित किया गया। बिहार और केंद्र सरकार भी इस दिशा में गंभीर है और लगातार सफलता अर्जित कर रही है।
आज भारत नारी सशक्तीकरण में निरंतर आगे बढ़ रहा है। खास तौर पर शिक्षा के क्षेत्र में नारियों का दखल बहुत मजबूत हुआ है। खेल,रक्षा,विज्ञान, कला, साहित्य, शासन, प्रशासन सब क्षेत्र में महिलाएं अपनी मजबूत उपस्थित रखती हैं। आज के समय में दहेज की बातें दुर्भाग्यपूर्ण हैं। दहेज का बहिष्कार जरूरी है। भले ही इसके लिए सरकार ने कानून बना दिया है लेकिन बिना सामाजिक जागरूकता के इसका उन्मूलन संभव नहीं। उक्त बातें महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान परिषद, पिपराकोठी द्वारा मोतिहारी के गांधी मैदान में 09 से 11 फरवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय कृषि कुम्भ के दूसरे दिन महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में सिक्किम के महामहिम राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहीं।

महिलाओं को सशक्त कर ही देश बनेगा मजबूत : राधामोहन

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार राधामोहन सिंह ने अपने सम्बोधन में केंद्र सरकार द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण और महिला सशक्तीकरण के लिए किए गए कार्यों की विषद व्याख्या की। उन्होंने कहा कि देश तभी विकास के कृतिमान स्थापित करेगा जब महिलायें सशक्त होंगी। आज देश की सीमा से लेकर जल, नभ और थल में महिलाओं की दखलंदाजी मज़बूती से हुई है। जीवन का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जिस में महिलाओं ने अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है।

swatva

किसानों की लड़ाई को गांधी ने चंपारण से अंजाम तक पहुंचाया : मंत्री

यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही में अपने उद्बोधन में सत्याग्रह की भूमि को नमन करते हुए कहा कि यही वह धरती है जहां से महात्मा गांधी ने किसानों के अधिकार की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया और आज केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं को गति प्रदान कर रहे हैं। किसानों की आमदनी को दोगुनी करने के लिए समेकित कृषि को प्रोत्साहित कर के केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों को सशक्त करने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

किसानों को मिली मजबूती : किसान चाची

मुजफ्फरपुर निवासी पद्मश्री किसान चाची राजकुमारी देवी ने कहा कि पहले की सरकार ने बड़े बड़े किसानों का कर्ज माफ हुआ लेकिन मैं मोदी जी का धन्यवाद करती हूं जिनके कारण हम किसानों को मजबूती मिली है।जब मोदी जी हम किसानों के लिए दिन रात सोच रहे हैं इसलिए अब हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम मोदी जी के लिए सोचें।

ये भी हुए शामिल

कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री बिहार सरकार, प्रमोद कुमार,सहकारिता मंत्री,बिहार सरकार राणा रणधीर सिंह,बेतिया सांसद डॉ०संजय जायसवाल,विधायक कल्याणपुर सचिन्द्र सिंह,विधायक पीपरा श्यामबाबू यादव,विधान पार्षद बबलू गुप्ता,कुलपति राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय,पूसा आर०सी०श्रीवास्तव,मुख्य पार्षद नगर परिषद अंजू देवी,अध्यक्ष जिला परिषद प्रियंका जायसवाल,अध्यक्ष किसान क्लब राजेन्द्र गुप्ता,पूर्व विधायक कृष्णनंदन पासवान,पूर्व विधायक पवन जायसवाल,पूर्व विधान पार्षद रामजी शर्मा के साथ आजिविका शहरी मिशन एवं जीविका दीदियों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

कृषि से जुड़े संसाधनों की लगी प्रदर्शनी

इस कृषि कुम्भ में कृषि से जुड़ी प्रदर्शनियों का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के विभिन्न संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों, राज्य सरकारों के अंतर्गत कृषि से जुड़े विभागों, विपणन एजेंसियों, गैर-सरकारी संगठनों इत्यादि द्वारा किया गया है। इस कृषि कुम्भ में देशभर के वैज्ञानिक एवं पूर्वी भारत के किसानों बड़ी संख्या में प्रतिदिन भाग ले रहे हैं।

राजन दत्त द्विवेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here