भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

0

पटना : भाजपा के एक अनुषांगिक संगठन विश्वविद्यालय मंडल ने राजधानी के कारगिल चौक पर ममता बनर्जी का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। हाथों में पोस्टर, बैनर लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक जुलूस भी निकाला। सुभाषचंद्र खत्री अध्यक्ष, विश्वविद्यालय मंडल ने कहा कि ममता बनर्जी अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए नौटंकी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को समझना चाहिए वो एक ज़िम्मेदार पद पर हैं उनके द्वारा दिए जा धरने से वो देश को क्या संदेश देना चाहती हैं । ममता बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री हैं और वो खुद एक संवैधानिक पद पर हैं। उनके द्वारा दिए जा रहे धरना को कतई सही नहीं कहा जा सकता है। पूरा देश उनके हरकत को देख रहा है। सच्चाई ये है कि सीबीआई को वो अपना काम नहीं करने दे रही हैं। पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को बचाने के लिए वो धरना दे रही हैं। सारा दोष ममता बनर्जी नरेंद्र मोदी पर थोप देती हैं।लोकतंत्र की हत्या खुद ममता बनर्जी कर रही हैं। दरअसल ममता बनर्जी शारदा घोटाला और चिटफंड घोटाला में शामिल लोगों को वो बचाना चाह रही हैं। इससे तो यही लगता है दीदी भी इन घोटालों में तो शामिल नहीं। खत्री ने कहा कि जल्द ही भाजपा नेता बंगाल के राज्यपाल से मिलेंगे और उनके इस्तीफे की मांग करेंगे।
(मानस द्विवेदी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here