कांग्रेस के फ्लॉप नेता का पटना में फ्लॉप शो : नित्यानंद

0

पटना : बिहार भाजपा अध्यक्ष एवं उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय ने कांग्रेस की रैली को सुपरफ्लॉप बताते हुए कहा कि यह दरअसल ‘राहुल बचाओ’ रैली थी। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस अच्छी तरह जानती है कि झूठ की खेती और अफवाहों का बाज़ार गर्म करने के बावजूद उनकी पार्टी बिहार में खत्म हो चुकी है। यह एक फ्लॉप नेता का फ्लॉप शो है।’
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बिहार भाजपा के अध्यक्ष ने कहा, ‘टू जी घोटाला, कोल घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, आदर्श घोटाला इत्यादि घोटालों की छाया कांग्रेस का पीछा नहीं छोड़ने वाली। सारे घोटालों की रकम 7 खरब से अधिक है। कांग्रेस ने ही नीरव मोदी और विजय माल्या जैसों को पैसा दिया, जबकि हम अब उनसे वसूली कर रहे हैं। हम काला धन वालों का नोटों का बिस्तर हटाकर उस पैसे को गरीबों के कल्याण में लगा रहे हैं, भारत को स्वच्छ कर रहे हैं, घर-घर बिजली पहुंचा रहे हैं, शौचालय बनवा रहे हैं।’

बिहार भाजपा के अध्यक्ष ने राहुल गांधी के साथ ही तेजस्वी यादव पर भी तंज कसते हुए कहा, ‘तेजस्वी ने अपने भाषण में कहा कि हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं है। तो, यही बात तो भाजपा भी कहती है। हम कहते हैं कि यह देश सबके बाप का है। हां, वोट के लिए पाकिस्तान के नाम का सहारा लेनेवालों को ऐसी बात कहने में संकोच नहीं होता, यह अचरज की बात है। अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के नेतृत्व में चौतरफा विकास की लहर है,तो उसमें तुच्छ राजनीति के लिए खींचतान नहीं करनी चाहिए। ’

swatva

उन्होंने राहुल को राजनीतिक मंच को हास्य-मंच में बदलनेवाला करार दिया और कहा, ‘राहुलजी अच्छी कॉमेडी करते हैं, लेकिन कांग्रेस का सूपड़ा फिर भी साफ ही रहेगा। वह खुद को पता नहीं कितनी बार ‘लांच’ करेंगे, सत्ता की लालसा में आदतन झूठ बोलना कब बंद करेंगे? मैंने 55 वर्षों के कांग्रेसी शासन और 15 वर्षों के राजद-कांग्रेस गठजोड़ के कुशासन का हिसाब मांगा था, पर उस पर कोई जवाब नहीं आया। राहुल ने बिहार का अपमान किया है। उन्होंने बिहार को बेरोजगारी का केंद्र बताया, बोला कि बिहारी कुछ नहीं करते हैं, इधर-उधर घूमते रहते हैं। उनको पता होना चाहिए कि लगभग हरेक जगह बिहार के लोग आइएएस और आइपीएस हैं, बिहारियों का योगदान इस देश के निर्माण में है ।’

नित्यानंद राय ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा, ‘अब झूठ और अफवाहों की खेती नहीं चलेगी, केवल विकास की राजनीति चलेगी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने विकास की गंगा बहा दी है। देश भर में स्वच्छता अभियान के तहत 9,74,98,870 शौचालय बने हैं। आज देश में एक भी गैर विद्युतीकृत गांव या शहर नहीं बचा है। कुल 2,48,19,168 घरों को बिजली मुहैया हुई, जिन्हें कांग्रेस के कुशासन की वजह से अंधकार में रहना पड़ रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here