नई दिल्ली/पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नई दिल्ली में स्व. जॉर्ज फर्नांडिस के पंचशील पार्क स्थित आवास पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए। इससे पूर्व उन्होंने स्व. फर्नांडिस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस प्रार्थना सभा का आयोजन फर्नांडिस की अन्त्येष्टि से पूर्व किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री के साथ फर्नांडिस के परिवार के सदस्यगण भी उपस्थित थे। इसमें बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, बिहार राज्य योजना पर्षद के सदस्य संजय झा, जदयू के महासचिव केसी त्यागी एवं अन्य ने भी भाग लिया।