मधुबनी में सीएम ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन

0

घोघरडीहा/मधुबनी : मुख्यमंत्री ने आज मधुबनी के घोघरडीहा प्रखंड अंतर्गत गड़वा गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्व. बाबू अनंत लाल कामत की प्रतिमा का अनावरण किया। स्वतंत्रता सेनानी के गांव पहुंचे सीएम ने उनके योगदानों को याद किया तथा इनसे प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने की बात कही। इसी क्रम में प्रतिमा अनावरण स्थल परिसर स्थित बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-153 पर 3 बच्चों को अन्नप्राशन दिवस के अवसर अन्नप्राशन कराया। प्रत्येक महीने की 19 तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस मनाया जाता है। तत्पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा सभा को भी संबोधित किया। सभा के बाद वे सहरसा रवाना हो गये। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था थी और इसके लिए जिला प्रशासन पूर्ण रूप से चौकस था।
(सुभाष सिंह यादव)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here