दामाद ने सास, पत्नी समेत छह महिलाओं पर एसिड फेंका

0

बेगूसराय : बीती रात बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र स्थित बकारी गांव में छह महिलाएं एसिड अटैक में झुलस गईं। यह अटैक जिस परिवार की महिलाओं पर हुआ है उनका अपने ही दामाद से विवाद चल रहा है। घर के दामाद ने ही परिवार की महिलाओं पर एसिड अटैक किया तथा हमले के बाद कुछ लोगों ने दामाद को मौके से भागते भी देखा है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार 2017 में नुसरत खातून की शादी उदयपुर रोसड़ा के मो. समद के साथ हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी में अक्सर विवाद रहने लगा। एक सप्ताह पहले तीन बार तलाक बोलकर समद ने पत्नी को छोड़ दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दामाद समद ने ही एसिड फेंका तथा लोगों ने उसे वहां से भागते हुए भी देखा।
हमले की शिकार महिलाओं ने बताया कि बीती रात नुसरत की मां नाजिया घर के बरामदे में सोई थी। अचानक उस पर एसिड फेंका गया। शोर मचाने पर उसकी पांचों बेटियां जैसे ही मां के पास पहुंची तो हमलावर ने उन पांचों पर भी एसिड डाल दिया जिससे मां नाजिया के अलावा पुत्री नुसरत खातून, मेहनाज, शमीमा खातून, रजिया प्रवीन एवं नसीमा घायल हो गए। पुलिस को घटनास्थल से एसीड की एक बोतल मिली है। पुलिस तहकीकात कर रही है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here