मुखिया और सरपंज की दबंगई से दर—दर भटक रहे डॉक्टर दंपत्ति

0

नवादा : नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के बकसंडा गांव निवासी डॉक्टर दंपति ने अकबरपुर प्रखंड के बकसंडा गांव के मुखिया सुबोध सिंह, सरपंच राम बालक मिस्त्री व कुछ अन्य ग्रामीणों पर ज़बरन उनकी ज़मीन हड़पने का आरोप लगया है। आज ज़िला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता कर डॉक्टर अपूर्वा सिन्हा ने जानकारी दी कि उनके पूर्वजों की ज़मीन जो अकबरपुर थाना क्षेत्र के बकसंडा गांव में है, उसे वहीं के मुखिया, सरपंच व कुछ ग्रामीणों ने अवैध ढंग से कब्जा लिया है। लगभग दो बीघा ज़मीन पर वे लोग अवैध क़ब्ज़ा जमाए बैठे हैं। जब भी वह अपने परिजनों के साथ पैतृक गांव में अपनी ज़मीन देखने जाती हैं तो गांव के मुखिया, सरपंच व कुछ ग्रामीण उन्हें और उनके पति को जान से मार देने की धमकी देते हैं। डॉक्टर दंपति ने इसकी लिखित सूचना डीएम, एसपी व स्थानीय पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here