Swatva Samachar

Information, Intellect & Integrity

Swatva बक्सर बिहार अपडेट

दुर्घटना में शिकार सभी मृतकों के परिजनो को मिला अनुग्रह राशि

मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम-एसपी ने सौंपा परिजनों को  राशि का चेक
बक्सर। बक्सर के रघुनाथपुर में दुर्घटनाग्रस्त हुई नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में कुल चार लोगों की मौत हुई है। प्रशासन ने इन सभी मृतकों की पहचान कर ली है। इनमें से तीन के परिजनों को आज गुरुवार के दिन चार -चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि चेक के रूप में सौंपी गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर डीएम अंशुल अग्रवाल व एसपी मनीष कुमार ने पुराना सदर अस्पताल परिसर में इन्हें चेक सौपा।

सूचना के अनुसार ऊषा भंडारी 35 वर्ष  उनकी 8 वर्षीय पुत्री आकृति भंडारी को ₹800000 का चेक सौपा गया।उनके पति दीपक भंडारी ने राशि का चेक प्राप्त किया। वही किशनगंज के रहने वाले अबू जायद की मां के नाम चार लाख रुपए का चेक दिया गया। हालांकि उनकी जगह परिवार के दूसरे सदस्यों ने वह चेक प्राप्त किया।

पीड़ित परिवार को अनुग्रह अनुदान राशि देते बक्सर के डीएम व एसपी

जिला प्रशासन ने बताया है चौथे मृतक का नाम नरेंद्र कुमार है। वह 24 वर्षीय युवक राजस्थान का रहने वाला था। उसके परिजनों तक सूचना पहुंचा दी गई है। वे आज देर शाम तक बक्सर पहुंच सकते हैं। फिलहाल उसके शव को पुराना सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है। घायलों को अनुदान की सूचना नहीं है।