महागठबंधन सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं : अश्विनी चौबे

0

बक्सर : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने ब्रह्मपुर निमेज निवासी मुक्तिनाथ ओझा के पुत्र राहुल ओझा की हत्या पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में मौजूदा महागठबंधन सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल बिहार में व्याप्त जंगलराज की भेंट चढ़ गया। घटना बहुत ही दुखद है। राहुल को राजधानी पटना में अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मार दी थी। वे परीक्षा देने पटना गए थे।

श्री चौबे ने कहा कि बिहार की कानून-व्यवस्था की स्थिति जंगलराज से भी बदतर है। यहां कोई भी सुरक्षित नहीं। राज्य में लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं। वहीं चाचा-भतीजे की जोड़ी सत्ता सुख में मगन है और अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। राहुल 5 दिनों से जिंदगी और मौत से जूझता रहा, लेकिन प्रशासन ने सुध तक नहीं ली। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी हर हाल में होनी चाहिए। इस संबंध में डीजीपी से भी वे बात करेंगे।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here