17 मई : अरवल की मुख्य खबरें

0

11 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

अरवल : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के निर्देश पर ग्यारह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अरवल के द्वारा जारी किए गए प्रेस बयान में बताया गया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों मैं लगातार अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाई जा रही है। इसके तहत 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है छापेमारी अभियान निरंतर चलाई जा रही है। ताकि फरार अभियुक्तों की शीघ्र ही गिरफ्तारी की जा सके।

swatva

मनोनीत पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई

अरवल : राष्ट्रीय लोक जनता दल की प्रदेश कमेटी की सूची जारी किए जाने पर जिले के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि जारी सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर सुभाष चंद्र यादव कामता कुशवाहा प्रदेश महासचिव के लिए पप्पू वर्मा परमानंद सिंह प्रदेश सचिव के लिए रमेश कुशवाहा को मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा एवं प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा को बधाई दिया है।

प्रदेश कमेटी में जिले के कार्यकर्ताओं को जगह मिलने पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल कायम है। कट्टरता वन कहां की मनोनीत पदाधिकारियों से प्रदेश स्तर पर संगठन काफी मजबूती से काम करेगी साथ ही जिला में पार्टी और मजबूत होगी।

बधाई देने वालों में निरंजन कुशवाहा मनीष कुशवाहा उमर खान सामाजिक कार्यकर्ता जय नाथ यादव अमरेंद्र कुमार पप्पू खान विजय यादव अरुण कुशवाहा अरविंद मौर्य राकेश मोर जी शैलेश कुशवाहा सोनू गुप्ता विनय कुशवाहा मुकेश वर्मा रविंद्र सिंह कमलेश कुशवाहा सतनारायण सिंह के अलावे दर्जनों लोग शामिल हैं।

योजनाओं का निरीक्षण कर दीया आवश्यक दिशा निर्देश

अरवल : सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता द्वारा मनरेगा योजनाओं का किया गया निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा अमृत सरोवर योजना के तहत निर्माणाधीन सरोवर का भी जानकारी प्राप्त किया गया इस दौरान स्थानीय पंचायत के रोजगार सेवक से योजनाओं पर किए गए खर्च की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।

प्रखंड क्षेत्र में पुराने एवं नए योजनाओं के स्थल के साथ-साथ संबंधित कागजातों की भी जानकारी ली गई यही नहीं इस दौरान विवादित जनकल्याणकारी योजनाओं का विवाद भी सुलझाया गया पंचायत के लोहार विगहा और बटन विगहा में तालाब निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान अमृत सरोवर के सौंदर्यीकरण सहित अन्य कार्यों के बारे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जानकारी प्राप्त की वही मंगा दिया उच्च विद्यालय के पीछे पैनुलाई कारण उपजे विवाद को भी समझाया गया।

इस दौरान प्राचीन पंचायत के भी कई मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण एवं नए योजनाओं के लिए स्थल का चयन किया गया। कई अपूर्ण योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने एवं नए योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा व्यापक पैमाने पर योजनाओं की निरीक्षण किए जाने पर लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सड़क दुर्घटनाओं पर जिला पदाधिकारी ने व्यक्त की चिंता

अरवल : जिला पदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मो० कासिम की संयुक्त अध्यक्षता में कल एवं आज की सड़क दुर्घटना में मृत एवं घायल व्यक्तियों की संवेदनशीलता को देखते हुए राष्ट्रीय राजमर्ग 110 एवं 139 के कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता, श्रम अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी अरवल द्वारा बताया गया कि कल एवं आज के सड़क दुर्घटना में मृत एवं घायल व्यक्तियों के बारे में सूचना प्राप्त हुई यह काफी दुखद घटना है अरवल जैसे छोटे जिले में सड़क दुर्घटना अधिक होती है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सभी थानों द्वारा ब्लैक स्पॉट जगहों को चिन्हित किया जा रहा है. जहाँ सड़क दुर्घटनाएँ अधिक होती है। जिला पदाधिकारी द्वारा श्रम अधीक्षक पुलिस विभाग, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी को जगह-जगह पर नाका स्थापित करने हेतु निदेशित किया गया। श्रम अधीक्षक को ब्रेथ एनालाईजर के साथ अधिक कर्मियों को सड़कों पर तैनात करने हेतु निदेशित किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा श्रम अधीक्षक को कट प्वाइंट बनाने हेतु निदेशित किया गया। कार्य विभाग को सड़क पर विभिन्न प्रकार के साइनेज साईन बोर्ड लगाने हेतु निदेशित किया गया तथा जिला परिवहन पदाधिकारी को हेल्मेट जाँच की संख्या बढ़ाने हेतु निदेशित किया गया।

कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग 110 द्वारा बताया गया कि महाबलीपुर के नजदीक रोड़ पर पंक्ति में खड़े बालू के ट्रक से भी यातायात प्रभावित होता है तथा लोग ओभरटेक करने का प्रयास करते है जिससे भी सड़क दुर्घटना में बढ़ोतरी हुई है। इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी को बालू के ट्रक हटाने हेतु एवं रास्ता साफ करने हेतु निदेशित किया गया।

अरवल ब्यूरो देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here