कर्नाटक में बंपर जीत की ओर कांग्रेस, काम न आया मोदी मैजिक  

0

नयी दिल्ली : कर्नाटक में कांग्रेस बंपर जीत की ओर आगे बढ़ रही है जबकि भाजपा की बड़ी हार साफ नजर आने लगी है। आज शनिवार को कर्नाटक विधानसभा के लिए हो रही मतगणना के ताजा अपडेट के अनुसार कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और पार्टी 126 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा को अब तक 4 सीटों पर जीत मिली है और पार्टी महज 60 सीटों पर आगे चल रही है। देवगौड़ा की जेडीएस 20 सीटों पर काउंटिंग में आगे है।

इसबीच कांग्रेस नेता सलीम अहमद ने कहा है कि राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनाये जा सकते हैं। आज की काउंटिंग के रुझान जो संकेत दे रहे हैं, उसके अनुसार कर्नाटक में भाजपा के लिए मोदी मैजिक पर वहां के नेताओं पर लगे करप्शन चार्ज भारी पड़े हैं। कर्नाटक में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता साफ नजर आ रहा है और पार्टी यहां अपने दम पर सरकार बना सकती है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here