श्रीरामनवमी सुरक्षा शोभा यात्रा के वैनर तले अनुमंडल मुख्यालय में एक दिवसीय धरना  

0

बाढ़ : अनुमंडल मुख्यालय पर श्री राम नवमी सुरक्षा शोभायात्रा मंच के बैनर तले श्री रामनवमी शोभा यात्रा पर राज्य में जगह-जगह पर पथराव किये जाने को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया है। इस धरने का संयोजन डॉ० सियाराम सिंह एवं अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा तथा संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार राजू ने की।

धरने को पूर्व विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया, बजरंग दल के जिला अध्यक्ष तरुण कुमार पांडे, भाजपा प्रदेश नेता विजय पासवान, राणा राजेन्द्र पासवान, अधिवक्ता प्रमोद कुमार,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश कुमार सिंह, अवधेश सिंह, अधिवक्ता विजय सिंह (देदोर), अधिवक्ता रणविजय सिंह, अधिवक्ता वशिष्ठ नारायण सिंह, वैकुंठनारायण झा, योगाचार्य हरिनारायण प्रधान, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, संतोष कुमार सिंह, संजय गिरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा, भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता एवं भाजपा कला-संस्कृति मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चतुर्वेदी ने सामूहिक रूप से संबोधित करते हुये कहा कि अब समय आ गया है। हम सबों को जाति-पांति से ऊपर उठकर हिंदुत्व की लड़ाई लड़ने का संकल्प लेना होगा और असामाजिक तत्वों से लड़ना है।

swatva

आगे उन्होंने कहा कि अब हमलोग तुष्टिकरण की नीति को बर्दाश्त नही करेगें। भगवान श्रीराम हम सबों के आराध्य और आदर्श हैं। हम लोग भगवान श्रीराम की शांतिपूर्ण शोभायात्रा पर पत्थरबाजी बर्दास्त नही करेगें। श्रीरामनवमी शोभा यात्रा पर किये गये पत्थरबाजी की तीव्र निंदा करते हुये पत्थरबाजों के विरुध्द कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग राज्य सरकार से किया।इस धरने में सैंकड़ो विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल, भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधि अनुमंडलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here