प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में मनाई गई भाजपा का 43वां स्थापना दिवस 

0

बाढ़ : भाजपा संगठन के 43 वां स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन जिला बाढ़ का मलाही स्थित जिला पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में झंडोत्तोलन किया।

आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उदवोधन को सुना गया उसके बाद जयप्रकाश आंदोलन में भाग लेने वाले सेनानियों तथा नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ने पार्टी से अलग-थलग रहे प्रायः सभी पुराने वरिष्ठ भाजपाइयों को भी इस स्थापना दिवस पर सम्मान के साथ पार्टी के मुख्य धारा में पुनः शामिल करने का प्रयास किया गया।

swatva

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह राजू ने किया इस अवसर पर विधान सभा प्रभारी सीताराम पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा सुधीर कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ० सियाराम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो० रामानंद झा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार मिंटू, भाजपा कला-संस्कृति मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चतुर्वेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश सिंह, महामंत्री हेमन्त कुमार, नलिनी रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा, गुड्डू जी, भूपेंद्र प्रसाद सिंह, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, नगर अध्यक्ष संजय गिरी, शैलेंद्र कुमार, राजीव कुमार, कार्यालय मंत्री प्रियरंजन कुमार, नमामि गंगे के पंकज कुमार, सुषमा देवी, संजीव कुमार मुन्ना, बबीता देवी, पूर्व सैनिक कृष्ण मोहन प्रसाद के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान पहुंचे भाजपा बिहार प्रदेश के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी जी के आगमन पर भव्य स्वागत जिलाध्यक्ष अरुण कुमार और वहां मौजूद सैकड़ों भाजपाइयों ने किया। भाजपा संगठन के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ हैं। हमारे सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का नैतिक दायित्व है कि गांवों में जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत करायें और वर्ष 2024 के चुनाव में पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनायें। जिससे संगठन और देश दोनों मजबूत हो सके।

दूसरी ओर पटना से बाढ़ आने के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत पूर्व विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया ने अपने सैकड़ों समर्थकों के बख्तियारपुर के टेकाविगहा फोर लाइन पर स्थित आकाश होटल परिसर में फूल मालाओं एवं अंग वस्त्र देकर किया।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here