श्रमिकों के स्थायीकरण के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करेगें : तारिणी पासवान

0

बाढ़ : अनुमंडल के पंडारक प्रखंड के वरुआने वथोई पंचायत में भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन की राष्ट्रीय कार्यकरिणी की आयोजित दो दिवसीय बैठक के समापन पर संगठन के श्रमिकों ने राष्ट्रीय महामंत्री तारिणी कुमार पासवान का अभिनन्दन करते हुये श्रमिकों को वाजिब हक दिलाने के लिये राष्ट्रीय महामंत्री श्रीपासवान को सभी आंदोलनों में साथ देने तथा हर संभव मदद किये जाने का संकल्प लिया।

संरक्षक सियाराम सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष निजामुद्दीन उर्फ मंटू, संयुक्त मंत्री रमेश पासवान, मंत्री राजेन्द्र महतो, राष्ट्रीय कार्यकरिणी विनोद पासवान उर्फ पप्पू, प्रचार मंत्री सहदेव पासवान, कार्यालय मंत्री सियाराम मांझी, सदस्य रामरतन पासवान सहित कई श्रमिक नेता शामिल हुये।

swatva

बैठक के समापन सत्र को संबोंधित करते हुए भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री तारिणी कुमार पासवान ने कहा कि हम भारतीय खाद्य निगम के श्रमिकों के स्थायीकरण के लिए हम आखिरी दम तक संघर्ष करेगें तथा इस राष्ट्रीय कार्यकरिणी की बैठक में हम सबों ने निर्णय लिया है कि 24 से 30 अप्रैल के बीच में नालंदा जिले के राजगीर में संगठन का महाधिवेशन का आयोजन किया जायेगा।

महाधिवेशन में देश के प्रायः सभी प्रदेशों से संगठन से जुड़े श्रमिकों का जमावड़ा होगा तथा उस अधिवेशन में संगठन का राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनः गठन किया जायेगा। राष्ट्रीय महामंत्री तारिणी कुमार पासवान ने कहा कि उस महाधिवेशन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा संगठन के राष्ट्रीय नेता हरिभजन सिंह सिंधु, गोपाल मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा सहित कई राष्ट्रीय श्रमिक नेताओं को शामिल होने के लिये आमंत्रित किया जायेगा।

भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीपासवान ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि जब तक भारत या राज्य सरकारें श्रमिकों का स्थायीकरण नही करेगी, तब तक मेरा संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में श्रमिक नेता सौरभ मिश्रा,बेलछी जिला पार्षद रबिन्द्र पासवान के अलावे विभिन्न प्रदेशों से आये सैकड़ों श्रमिक उपस्थित थे।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here