8 जनवरी को सारण सम्मान समारोह का आयोजन

0

छपरा : सारण के मां यूथ ऑर्गेनाईजेशन द्वारा बंगरा (जलालपुर) में 08 जनवरी 2019 को “सारण सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 10 विभिन्न क्षेत्रों में सारण के गौरव को बढ़ाने वाले व्यक्तियों को “सारण गौरव सम्मान” से सम्मानित किया जाना है। इसके अलावे सारण की प्रगति में योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों के 10 व्यक्तियों को “सारण प्रगति सम्मान” से एवं 36 व्यक्तियों को ‘समाज मित्र सम्मान’ दिया जायेगा। वही 2500 ग्रामीण छात्र छात्राओं के बीच क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 175 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। उन्हें भी सम्मानित किया जाना है।
इन सबसे अलग “सारण रत्न सम्मान” के नाम से एकल सम्मान देने की भी घोषणा की गई है।
इसके अलावा सारण की बेटी स्व. अनुभूति शांडिल्य उर्फ तिस्ता को ‘विशेष श्रद्धांजलि सम्मान’ प्रदान किये जाने की घोषणा हुई। उपरोक्त सभी सम्मान के लिए नामों की घोषणा कर दी गई है। जिन्हे 8 जनवरी को जलालपुर के बंगरा में सम्मानित किया जायेगा।

*सारण गौरव सम्मान-2019

1. स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ अनिल कुमार
2. स्वच्छता के क्षेत्र में स्वच्छ छपरा अभियान
3. महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एंजल, द हेल्पिंग हैंड्स
4. शिक्षा के क्षेत्र में डॉ प्रमेन्द्र रंजन
5. साहित्य के क्षेत्र में डॉ जौहर साफ़ियाबादी
6. फ़िल्म एवं रंगमंच के क्षेत्र में रामचन्द्र मांझी
7. समाजसेवा के क्षेत्र में देवेश नाथ दीक्षित
8. कला के क्षेत्र में मेहंदी शॉ
9. सरकारी सेवा के क्षेत्र में विनय कुमार दुबे
10. खेल के क्षेत्र में डॉ सुरेश प्रसाद सिंह।

swatva

सारण प्रगति सम्मान-2009

1. स्वास्थ्य के क्षेत्र में फेस फ्यूचर ऑफ इंडिया
2. स्वच्छता के क्षेत्र में सुनील कुमार
3. महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महिला मित्र समूह
4. शिक्षा के क्षेत्र में डॉ हरिंद्र सिंह
5. साहित्य के क्षेत्र में डॉ शशिकांत तिवारी
6. फ़िल्म एवं रंगमंच के क्षेत्र में राव रणविजय
7. समाजसेवा के क्षेत्र में मुज़फ्फर इलियास
8. कला के क्षेत्र में रामेश्वर गोप
9. सरकारी सेवा के क्षेत्र में डॉ दीपा रानी साहू
10. खेल के क्षेत्र में मोहित कुमार सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here