राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द, कल मिली थी 2 वर्ष की सजा

0

नयी दिल्ली : मानहानी केस में सजा मिलने के बाद आज शुक्रवार को कांग्रेस के अघोषित युवराज राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। राहुल को सभी मोदी सरनेम वालों को चोर कहने वाला बयान देने के लिए कल गुरुवार को सूरत की अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई थी। आज शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। राहुल गांधी केरल में वायनाड से सांसद थे।

लड़ाई हर कीमत पर रखेंगे जारी

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने संबंधी नोटिफिकेशन आने के बाद भारत भर में कांग्रेस नेताओं ने जबर्दस्त आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस पार्टी की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई। वह इस देश के लिए लगातार सड़क से संसद तक लड़ रहे हैं। लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हर षड्यंत्र के बावजूद वह यह लड़ाई हर कीमत पर जारी रखेंगे।

swatva

प्रियंका भाई के बचाव में उतरी

इसबीच राहुल की बहन प्रियंका गांधी ने उनकी संसद सदस्यता रद्द होने पर कहा कि जिन लोगों ने देश का पैसा लूटा, भाजपा उनके बचाव में उतर आती है। क्या भाजपा भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है? नीरव मोदी, ललिमोदी, मेहुल चोकसी द्वारा देश को लूटने के लिए किये गए घोटाले इसके प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here