नीतीश की वोट वाली तिजोरी में BJP की सेंधमारी! कुशवाहा नेता सम्राट चौ. प्रदेश अध्यक्ष

0

पटना : बिहार में भाजपा ने नीतीश कुमार को पटखनी देने के लिए कुशवाहा समाज से आने वाले अपने वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी पर दांव लगाकर भाजपा ने नीतीश कुमार के ‘लव—कुश’ समीकरण को तगड़ी चुनौती पेश कर दी है। उपेंद्र कुशवाहा पहले ही नीतीश को बाय—बाय कर भाजपा के पाले में आ चुके हैं। मतलब साफ कि नीतीश कुमार अब 8 फीसदी आबादी वाले ‘कुश’ फैक्टर को गंवाने की कगार पर पहुंचते दिख रहे हैं।

नीतीश को ‘कुश’ सपोर्ट गंवाने का डर

आज गुरुवार को भाजपा की ओर से यह घोषणा की गई कि सम्राट चौधरी बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। संजय जायसवाल का कार्यकाल पिछले साल नवंबर में ही पूरा हो गया था और नए अध्यक्ष पर कुछ माह से मंथन चल रहा था। सम्राट चौधरी एनडीए सरकार में भाजपा कोटे से पंचायती राज मंत्री थे और इसके पहले वह राजद तथा जदयू में भी रह चुके हैं।

swatva

जानकारी हो कि सम्राट चौधरी उसी कुशवाहा समाज से आते हैं, जो अब तक नीतीश कुमार को आंख मूंद कर सपोर्ट करता रहा। लेकिन उपेंद्र कुशवाहा को जदयू में किनारे किये जाने के बाद से यह समाज भड़का हुआ है। कुशवाहा समाज की बिहार में करीब 8 फीसदी आबादी आबादी है और सम्राट चौधरी इसी समाज से आते हैं। उन्हें राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता शकुनी चौधरी भी छह बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here