संगठन को बनाएं मजबूत, कार्यकर्ता ही हैं पार्टी की रीढ़ : अश्विनी चौबे

0

– नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

बक्सर : नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ बक्सर सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की तरह होते हैं। संगठन को मजबूत बनाए रखने और मजबूत बनाकर आगे बढ़ने में उनकी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में पार्टी को रिकॉर्ड मतों से जीताना है।

swatva

ब्रह्मपुर में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का किया स्वागत

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के ब्रह्मपुर पहुँचने पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय सिंह एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद बक्सर सर्किट हाउस में भाजपा संगठन को मजबूत बनाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। जिसे मजबूत होना आवश्यक है। कार्यकर्ताओं को पार्टी के हित में कार्य कर संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं की सहयोग से ही संगठन में कार्य होता है।

निष्ठावान कार्यकर्ताओं के धरातल पर  कार्य करने से शिखर पर पहुंचेंगे

केंद्रीय मंत्री चौबे ने निष्ठावान व युवा कार्यकर्ताओं से धरातल पर कार्य करने, संगठन को सर्वोच्च शिखर पर ले जाने की बात कही। साथ ही राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार चलाए जाने वाले कार्यक्रमों, अभियानों को सफल बनाने का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री चौबे ने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से देश के प्रत्येक वर्ग के लिए योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिससे जरुरतमंद परिवारों को लाभ भी मिल रहा है।

सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ पात्र परिवारों को पहुंचाएँ लाभ

श्री चौबे ने कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने एवं पात्र परिवारों को लाभ पहुंचाने की भी बात कही। साथ ही आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी से जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह उर्फ भोला सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, राजवंश सिंह, कतवारू सिंह, सतेंद्र कुँवर, मृत्युंजय सिंह, सुनील राम, रुपेश मिश्रा, दिलीप मिश्रा, नवीन राय, पूनम रविदास, इंदु देवी, सौरभ तिवारी, अंजय चौबे, राहूल आनंद, राहुल दुबे, अजय तिवारी, अनुराग श्रीवास्तव, अभिनन्दन सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here