बंगाल में एक और TMC विधायक के घर रेड, 11 करोड़ कैश मिले

0

नयी दिल्ली : पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की पार्टी के एक और विधायक के घर से बड़ी नकदी की बरामदगी हुई है। आयकर विभाग ने देर रात तड़के तृणमूल विधायक और पूर्व मंत्री जाकिर हुसैन के घर पर रेड डाली। तड़के साढ़े 3 बजे पड़े इस छापे में आईटी अफसरों को विधायक के घर और उनके मिल से करीब 11 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ।

ममता सरकार में श्रम मंत्री रह चुके जाकिर हुसैन

जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स अफसरों की टीम ने एक साथ पूर्व मंत्री के आवास, बीड़ी फैक्ट्री और तेल मिल पर छापा मारा। आईटी विभाग ने यह छापा गुप्त सूचना और अन्य स्रोतों से जुटाई जानकारी के आधार पर मारा। बीड़ी फैक्ट्री में आय के बड़े हेर—फेर का पता चला है। टीम मिले सबूतों का आकलन कर रही है।

swatva

बीड़ी फैक्ट्री, तेल मिल और आवास पर छापा

जाकिर हुसैन प. बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जांगीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। विधायक के घर से करीब एक करोड़ और बाकी बीड़ी फैक्ट्रियों और तेल मिल से करीब 10 करोड़ कैश बरामद किया गया। जाकिर हुसैन ममता सरकार में श्रम मंत्री बनाए गए थे। उनका कहना है कि यह रकम मजदूरों के पेमेंट का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here