11 जनवरी : मधुबनी की मुख्य खबरें

0
swatva samachar

प्रगति समाजसेवी के द्वारा किया गया जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

मधुबनी : जिले के खजौली मंगलवार की देर रात प्रगति समाजसेवी युवा समिति खजौली के द्वारा समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार यादव के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक जरूरतमंद निसाहयों के बीच कम्बल वितरण किया गया। यह वितरण समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार यादव,सचिव रामकुमार सिंह,कोषाध्यक्ष राधेश्याम यादव,मिथिलेश कुमार यादव,रौशन साह एवं पवन कुमार यादव के निजी सहयोग से किया गया।

समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार यादव ने बताया कि इस कपकपाती ठंड और अत्यधिक शीतलहर को देखते हुए सदस्यों के द्वारा दो दर्जन से अधिक जरूरतमंद गरीब असहायों को कम्बल देखकर उन्हें इस ठंड से बचाने का एक छोटा सा प्रयास किया गया है। सचिव रामकुमार सिंह ने कहा आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाबजूद भी आमजनों के सहयोग से गरीब असहायों को हर विकट स्थिति में हर संभव मदद प्रदान करने की समिति के द्वारा वर्षों से प्रयास किया जाता रहा है और आगे भी जारी रहेगा। वहीं, रौशन साह ने कहा हर सामर्थवान लोगों को यथा संभव जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।

swatva

वहीं, मिथिलेश कुमार ने कहा समिति के सदस्यों द्वारा कपकपाती ठंडी रात में रेलवे स्टेशन, हॉस्पिटल चौक,अम्बेडकर चौक, संतु महतो चौक, मंगती चौक सहित खजौली के विभिन्न स्थानों पर जरूरनमंद लोगों को ढूंढ कर कम्बल दिया गया। वहीं, पवन यादव ने कहा आसपास के निःसहायों लोगों को वस्त्र आदि देकर ठंढ से बचाना मनुष्य का कर्तव्य है। वहीं, राधेश्याम यादव ने कहा कम्बल पाकर लोग राहत महसूस कर रहे थे एवं प्रगति समाजसेवी युवा समिति को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद और प्रशंसा करते नहीं थक रहे थे।

जल संसाधन विभाग के मुख्य सचिव ने किया कोसी कैनाल का औचक निरीक्षण

मधुबनी : जिले के खजौली बुधवार को बिहार सरकार की जल संसाधन विभाग के मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने प्रखंड क्षेत्र के सुक्की गांव स्थित पश्चमी कोसी कैनाल के आचौक निरीक्षण किया। इस दौरान संतोष शर्मा के नेतृत्व में पूर्व सरपंच चंदन सिंह,सरोज कुमार सिंह मुकेश कुमार,नीतीश कुमार,रामबाबू कुमार,ईश्वर सिंह,रामदेव सिंह,सतेंद्र सिंह,मनोज पासवान,मुकेश पासवान वार्ड सदस्य बिलटू प्रसाद सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने जलसंसाधन विभाग के मुख्य सचिव संजय अग्रवाल से मिलकर स्थानीय लोगों सहित सिचाई को लेकर हो रही समस्या से अवगत करवाया। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्य सचिव को बताया कि पश्चमी कोसी मुख्य कैनाल के पास यंहा के किसानों को खेतों में सिंचाई को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वही ग्रामीणों ने बताया कि कैनाल की सतह उपजाऊ जमीन से काफी उच्चे रहने के कारण कैनाल की पानी से स्थानीय किसानों को कोइ लाभ नही हो रहा है। वही स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य सचिव को अवगत करवाते कहा कि सुक्की पंचायत वार्ड संख्या 5 और 6 में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नही रहने के कारण यहां अधिकांश समय लोगों को जल जमाव की समस्या से परेशान होना पड़ता है। वही कमला नदी के उपर बने साईफन पुल की रैलिंग जगह-जगह टूटकर छतिग्रस्त हो चुका है।

वही पुल के ऊपर बना पिचिंग भी छतिग्रस्त है। वही ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने आश्वासन देते हुए कहा कि पश्चमी कोसी कैनाल के जीरो पुआइंट के पास बहुत जल्द ही किसानों की सिंचाई के लिए जगह-जगह होम पाइप के साथ मिनी फाटक का निर्माण कर सिंचाई का व्यवस्था किया जाएगा। वही ग्रामीण क्षेत्र में हो रही जलजमाव की निकासी होम पाइप के माध्यम से जमे पानी को कैनाल में निकासी किया जाएगा।

वही मुख्य सचिव ने अपने निरीक्षण के दौरान स्थानीय कनिय अभियंता को खूब फटकार लगाया। वही उन्होंने कहा कि कनिय अभियंता से कहा कि मुख्य कैनाल के पास सुक्की गांव में अपना डेरा रखें। वही जल्द से जल्द साईफन पुल की छतिग्रस्त रैलिंग का कार्य पूर्ण करते हुए पुल से भारी वाहन के आवागमन पर रोक लगाते हुए जल्द से जल्द बेरिकेड्स का निर्माण करें। इस मौके पर जलसंसाधन विभाग के मुख्य सचिव, डीपीआरओ परिमल कुमार के अलावा सम्बंधित विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे।

 पुर्व सरपंच प्रतिनिधि ने की अलाव की व्यवस्था

मधुबनी : जिले के खजौली में भीषण ठंढ के कारण आमलोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त है। लोग ठंढ से परेशान हैं। वहीं इनरवा पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित रासबिहारी चौक पर स्थानीय प्रशासन द्वारा अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं किये जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में स्थानीय इनरवा सरपंच के पुर्व सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार सिंह ने अपने स्तर से इनरवा पंचायत के वार्ड संख्या 12 सहित विभिन्न जगहों पर बुधवार को अलाव की व्यवस्था करवाई।

झिटकी पंचायत के मुखिया ने असहायों के बीच बाटें कंबल

मधुबनी : जिले के हरलाखी प्रचंड ठंड को देखते हुए हिन्दुस्तान इंकलाब पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, प्रखंड मुखिया संघ सचिव सह झिटकी पंचायत के मुखिया महेश प्रसाद मंडल ने पंचायत के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ कृष्ण मुरारी, राजस्व अधिकारी नीलेश कुमार,आवास पर्यवेक्षक विद्यानंद प्रसाद, एमएसयू जिलाध्यक्ष राघवेंद्र रमन व समाजसेवी अंशू कुमार व मुखिया के मां योगी देवी के हाथों कंबल का वितरण किया गया। दरअसल वार्ड सदस्यों के सहयोग से पंचायत के सभी वार्डो के करीब चार सौ से अधिक जरूरतमंद लोगों को चयनित किया गया था, जिसमें महिलाएँ, पुरुष, वृद्ध, बुजुर्ग, दिव्यांग सभी इसमें शामिल थे।

वहीं कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर सभी लोगों ने राहत की सांसें लेते हुए मुखिया को साधुवाद दिया। इस अवसर पर बीडीओ ने मुखिया महेश प्रसाद के कार्यो को सराहना करते हुए कहा कि अन्य जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों को भी गरीबों के तकलीफों को देखते हुए अपने स्तर से पहल करना चाहिए।

वहीं मुखिया महेश प्रसाद ने कहा कि कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता है, मानव सेवा करना परमधर्म है। उन्होंने कहा कि यह प्रेरणा मुझे मेरे पिता पूर्व मुखिया स्व. ललटू मंडल से मिली है। यह निश्चय और संकल्प है कि जितना हो सके, जब तक जीवन है, वह करता रहूँगा। ईश्वर ने जितना मुझे सौभाग्य दिया है, जिन कार्यों का हमें निमित्त बनाया है वह हम करते रहेंगे।

इस मौके पर चंदेश्वर मंडल, राजकुमार मंडल, रमेश मंडल, उपेंद्र मंडल, गणेश प्रसाद मंडल,राहुल साहू,रामप्रकाश साह,परशुराम चौधरी, पप्पू झा, श्यामसुंदर मंडल,बेचन मंडल समेत कई गणमान्य लोगों ने मुखिया के कार्यों का सराहना की है।

गंगद्वार पंचायत के मुखिया ने किया कम्बल वितरण

मधुबनी : जन्मदिन मनाने का सभी का अपना अलग-अलग तरीका होता है। कोई आलिशान पार्टी आयोजित कर रुपये खर्च करता है, तो कोई अपने आराध्यदेव का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेता है। वहीं कई ऐसे लोग होते हैं, जो अपना जन्मदिन गरीब व जरूरतमंदों के बीच मनाकर खुशियां मनाते हैं। गंगद्वार पंचायत के मुखिया रामपरी देवी ने अपने बेटे मनोज यादव के जन्मदिन पर जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटकर अपने पुत्र का जन्मदिन मनाया।

मुखिया ने अपने पुत्र के जन्मदिन के मौके पर क्षेत्र के बुजुर्गों के बीच कंबल बांटे गंगद्वार पंचायत के मुखिया रामपरी देवी के नेतृत्व में उनके बेटे मनोज यादव के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बुधवार को गंगद्वार गांव में अपने निजी आवास पर असहाय,लाचार,गरीब गुरबो के बीच कम्बल वितरण किया। कम्बल वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए मुखिया रामपरी देवी ने कहा कि मानव सेवा करना सब से बड़ी धर्म और पुन्ययोग कार्य है।

बढ़ते ठंड के मद्देनजर पंचायत के गरीब लाचार व असहाय लोगो को सेवा करने का मौका मिला, जहाँ ठिठुरे वदन पर गर्म कम्बल देकर आशीर्वाद पाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य करने में हमे काफी आनन्द ही नही बल्कि मन की शांति होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे लाचार व असहाय लोगो के प्रति हमेशा ध्यान रहता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई में हर क्षेत्र में काफी तेजी से विकास हो रहा है।सड़क, विजली, गल्ली-नल्ली से लेकर हर घर मे शौचालय की सुविधा मिलने लगी है। उन्होंने लोगो से कहा कि अगर योजना से कोई व्यक्ति बंचित रह गए हो उन्हें भी लाभ ले लेने की अपील की। इस मौके पर पूर्व मुखिया महेंद्र प्रसाद यादव,मनोज यादव सहित आदि लोग उपस्थित थे।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की 67वीं पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मनाई गई

मधुबनी : आज जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के सभागार में देश के द्वितीय प्रधानमंत्री, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, गुदरी का लाल,भारतरत्न लालबहादुर शास्त्री की 67वीं पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में सादगी से मनाई गई। सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर कांग्रेसजनों ने शिद्दत से याद कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रदासुमन निवेदित किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. लाल बहादुर शास्त्री सादगी के प्रतिमूर्ति थे, वे गुदरी का लाल थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिए और इसके लिए उन्हें कई बार जेल यातनाएं दी गई। वे सच्चे मायने में भारत के सपूत थे। आजादी के बाद देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने और देश के चौमुखी विकास के लिए उन्होंने अपने कार्यकाल में कई उल्लेखनीय कार्य कर कृतिमान स्थापित की।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बेनीपट्टी के पूर्व विधायक भावना झा ने कहा कि लालबहादुर शास्त्री देखने मे जरूर छोटे थे, लेकिन काम करने में पक्का इरादा के चट्टान की तरह थे। उन्होंने ने ही पाकिस्तान को 1965 के लड़ाई में परास्त किया और घुटनों के बल पाकिस्तान को भारत के सामने आना पड़ा। उन्होंने ही देश के लोगों को आह्वान करते हुए जय जवान जय किसान का नारा देकर देश को सुदृढ किए वे एक कुशल प्रशासक थे।

कार्यक्रम में ज्योति झा,मनोज कुमार मिश्रा,अमानुल्लाह खान, अशोक प्रसाद,फ़ैज़ी आर्यन, सतेन्द्र पासवान, अविनाश झा,कौशल किशोर चौधरी, विनोद झा, सुरेंद्र कुमार महतो, मुकेश कुमार झा पप्पू,मोहन कुमार, आलोक कुमार झा, श्रीराम मंडल, छोटू साफी, मो. सद्दाम,प्रिंस कुमार, जयंत लाल चौधरी, वकील सदाय, संजय झा,नीरज कुमार झा आदि दर्जनों लोग थे।

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया अभिनन्दन

मधुबनी : जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने समाधान यात्रा पर आए मधुबनी के सौराठ हेलीपैड पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर मिथिलावासियों के मातृभाषा मैथिली के उपेक्षा को लेकर एक स्मारपत्र सौंपा। साथ ही मिथिला परंपरा अनुसार मुख्यमंत्री को पाग एवं दोपट्टा से सम्मानित किया। अपने स्मारपत्र मे प्रो. झा ने उल्लेख करते हुए कहा है कि देश के सबसे प्राचीन व समृद्ध भाषा मैथिली के उपेक्षा एवं मधुबनी जिला के ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की।

प्रो. झा ने पत्र में उल्लेख किया है कि बिहार में एकमात्र संवैधानिक मान्यता प्राप्त भाषा मैथिली है, जिसको आपके मदद से भी मान्यता मिली थी। मिथिला क्षेत्र के लगभग 7 से 8 करोड़ लोगों की मातृभाषा मैथिली है, जिसको अपना लिपि एवं व्याकरण से सुदृढ़ है, जो आप स्वयं जानतें है फिर भी मैथिली भाषा की उपेक्षा होना चिंतनीय है। हाल ही में बीपीएससी द्वारा मैथिली भाषा को महत्वहीन बना दिया है, जो खेदजनक है। पहले मैथिली में तीन सौ अंक हुआ करता था, जिसे अब एक सौ अंक कर दिया है।

जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्राइमरी स्कूलों में मैथिली भाषा अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाई, मैथिली शिक्षकों की बहाली,मैथिली पुस्तकों की छपाई एवं बीपीएससी में पूर्व की तरह ही मैथिली भाषा का स्थान सुनिश्चित करें, साथ ही मधुबनी जिला के ऐतिहासिक स्थलों विद्यापति डीह बिस्फी,कालिदास डीह बेनीपट्टी, बलिराजगढ़ बाबूबरही,कपिल मुनि द्वारा स्थापित बाबा कपिलेश्वर स्थान रहिका,बाबा उग्रनाथ स्थान पंडौल को अविलंब पर्यटक स्थल घोषित कर चौमुखी विकास किया जाय। इस शिष्टमंडल में अमानुल्लाह खान,मनोज कुमार मिश्रा,अशोक प्रसाद,अविनाश झा,मो. सबीर,ज्योति झा,फ़ैज़ी आर्यन,आलोक कुमार झा, कौशल किशोर चौधरी,मुकेश कुमार झा पप्पू थे।

मध्य विद्यालय पिपराही परिसर में 18वीं वाहिनी एसएसबी के द्वारा लगाया निःशुल्क मानव व पशु चिकित्सा शिविर

मधुबनी : जिले के लदनियां में भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 18वीं वाहिनी के तत्वाधान में समाजिक चेतना अभियान के तहत पिपराही एसएसबी कंपनी अंतर्गत मध्य विद्यालय पिपराही बॉर्डर पर एकदिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जहां मानव चिकित्सा शिविर व पशु चिकित्सा शिविर में सभी की स्वास्थ्य जांच कर दवाओं का भी वितरण किया गया।

पिपराही मध्य विद्यालय में एसएसबी द्वारा शिविर लगाकर मनुष्यों के अलावे गाय, बैल, भैंस व बकरी सहित विभिन्न पालतू पशुओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया। शिविर का आयोजन 18वीं वाहिनी मुख्यालय के कमांडेन्ट अरविंद वर्मा व मेडिकल कमांडेंट सेक्टर मुख्यालय मुज़फ्फरपुर के एससी सुखदेव दोनों ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन एफ-कॉय पिपराही एसएसबी कैंप के इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक बलजीत सिंह ने की। इस दौरान एसएसबी के चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य का जांच कर उन्हें दवा देने के साथ साथ स्वस्थ रहने के लिए कई तरह के सलाह भी दिए।

वहीं कमांडेन्ट पशु चिकित्सक मुज़फ्फरपुर एस.सी. सुखदेव ने भी शिविर में मवेशी लेकर पहुंचे किसानों को दवा देने के साथ साथ पशुओं की देखभाल व उसके चारा संबंधी जानकारी भी दी। पशुओं को गंदगी से होने वाले संक्रामक रोग से बचाने के लिए कई घरेलू उपाय भी बताए गए। पशुओं में बांझपन की समस्या को दूर करने के लिए टीका व दवाईयों की जानकारी देकर कई दवाईयां भी मुफ्त वितरण की गई।

वही मानव चिकित्सक उप कमांडेन्ट फाल्गुनी मंडल ने मध्य विद्यालय पिपराही शिविर में मुख्य चिकित्सक के रूप में लगभग 100 रोगियों को मुफ्त चिकित्सकीय परामर्श और औषधि उपलब्ध करवाई। साथ ही कोविड के लहर की आशंका को देखते हुए लोगो को पुनः सावधान रहने की हिदायते भी दी और चमकी बुखार के बारे में भी जागरूक किया।

साथ ही उन्होंने यह भी ने कहा कि एसएसबी का हमेशा से यह मोटो रहा है सेवा सुरक्षा और बंधुत्व के साथ मिलकर जन कल्याण हेतू एसएसबी समय समय पर इस तरह का आयोजन करता रहेगा, जिस से लोगो को मुफ्त चिकित्सा का लाभ मिलता रहे और लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सके। शिविरों की व्यवस्था देख रहे सहायक उप निरीक्षक फार्मा जितेश कुमार ने कहा कि भविष्य में इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए और उनकी तरफ से आगे भी हर संभव मदद किया जाता रहेगा।

शिविरों के संचालन के लिए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी फाल्गुनी मंडल भी हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई गई और उनके द्वारा आस्वासन दिया गया कि आगे भी विभाग पूरे मनोयोग से सीमा क्षेत्र के किसानों के साथ मिलकर इस तरह के आयोजन में मदद करेगा। साथ ही उन्होने अपील भी की कि आने वाले समय मे अन्य लोगो को भी आगे आना होगा, जिनके साथ मिलकर विभाग अन्य रोगों से लड़ने के लिए एक मजबूत तंत्र बना सके।

स्थानीय शिविर में मुख्य सहयोगी कार्यकर्ता के रूप में के रोबिन शर्मा मुख्य आरक्षी मानव चिकित्सक व मुकेश कुमार लैब टेक्नीशियन ने किसानों के सहयोग में मुख्य भूमिका निभाई, तो वही दूसरी तरफ पशु चिकित्सा के मुख्य सहयोगी के रूप में राजकुमार गुजर मुख्य आरक्षी पशु चिकित्सा व अशोक कुमार मुख्य आरक्षी पशु चिकित्सा की मुख्य भूमिका निभाई।

वहीं, इस मौके पर कलबती देवी ने बताया की 18वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेन्ट अरविंद वर्मा को इस तरह के सराहनीय कार्य करने हेतू तहे दिल से धन्यवाद दिया। और कहां कि मैं पिछले कई दिनों से सर्दियों में खांसी से परेशान हो रही थी, लेकिन कोई भी मुझे खांसी से निजात पाने के लिए मेरे लिए दवा नहीं लाते थे। तो मेरे गांव पिपराही के सरपंच राजीव कुमार ने मुझे मध्य विद्यालय पिपराही परिसर में 18वीं वाहिनी एसएसबी के द्वारा आयोजित हो रहे मुफ्त मानव चिकित्सा शिविर के बारे में बताया तो मैंने आज इस शिविर से लाभान्वित होकर अब इस खाँसी से निजात मिलेगी।

इस मौके पर 18वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय राजनगर के कमांडेन्ट अरविंद वर्मा, डॉ. एस.सी. सुखदेव कमांडेन्ट पशु चिकित्सक सेक्टर मुख्यालय मुज़फ्फरपुर, फाल्गुनी मंडल मानव चिकित्सक उप कमांडेन्ट, सहायक उप निरीक्षक बलजीत सिंह कंपनी कमांडर एफ-कॉय पिपराही, राजकुमार गुजर मुख्य आरक्षी पशु चिकित्सा, अशोक कुमार मुख्य आरक्षी पशु चिकित्सा, के. रोबिन शर्मा मुख्य आरक्षी मानव चिकित्सा, जितेश कुमार सहायक उप निरीक्षक फार्मा, मुकेश कुमार लैब टेक्नीशियन, राजीव कुमार सरपंच पिपराही, फुलेश्वरी देवी,कलबती देवी, जवाहर यादव समेत सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने इस मुफ्त चिकित्सा शिविर में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

समाजसेवी मृत्युंजय ने मुख्यमंत्री को जगतपुर भ्रमण के दौरान सौंपा ज्ञापन

मधुबनी : समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड के जगतपुर निवासी के ओर से मृत्युंजय मिश्रा ने कृषि सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने को लेकर आवेदन दिया। मृत्युंजय मिश्रा ने कहा की जगतपुर गांव के 90% लोग कृषि पर निर्भर है, परन्तु यहां खेती लिए पानी का पूर्ति के लिए किसानों को जीवछ नदी पर निर्भर रहना होता है। पर इसमें भी पानी नही होने से किसान को खेती में काफी समस्या का सामना करना होता है। इस लिए जीवछ नदी के उगाही के साथ क्रास बांध तथा बिजली चलित बोरिंग की व्यवस्था के मांग को लेकर मुख्यमंत्री को दिया गया है।

बढ़ते ठंड को लेकर स्थानीय प्रशासन ने कराया अलाव की व्यवस्था, लोगों को मिल रही राहत

मधुबनी : बढ़ती ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए मधुबनी जिले के जयनगर में अंचलाधिकारी एवं नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा जयनगर के सभी चौक चौराहों पर कर्मियों के द्वारा करवाया गया अलाव की व्यवस्था। सीओ सुधीर कुमार एवं नगरपंचायत के ईओ इन्द्र कुमार मंडल ने बताया कि हाड़ कपाने वाली ठंड एवं शीतलहर से जनजीवन को राहत दिलाने को लेकर जयनगर शहर के शहीद चौक,स्टेशन चौक,भेलवा चौक,कमला रोड समेत दर्जनों चौक चौराहा समेत सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।

बताते चले की लगातार 15 दिनो से पर रही कड़ाके की ठंड को लेकर संपूर्ण जयनगर बाजार में जनजीवन अस्त व्यस्त सा हो गया है। ऐसे में घरों से निकले गरीब रिक्शा चालक,फुटकर सब्जी विक्रेता,काम करने वाले मजदूरों को पड़ रहे इस भीषण इस ठंड को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन के द्वारा कभी कताल जयनगर में अलाव की व्यवस्था कर खाना पूर्ति करते देखा जा रहा है। ऐसा चौक चौराहों पर रह रहे रिक्शा चालक समेत मजदूर वर्ग के लोगो ने बताया।

सुमित कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here