एक भारत श्रेष्ठ भारत: बिहार के विद्यार्थी जा रहे त्रिपुरा, होगा सांस्कृतिक आदान-प्रदान

0

पटना: आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर भारत सरकार की योजना “एक भारत श्रेष्ठ भारत” (AKAM-EBSB) एक सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम 26 से 30 नवंबर, 2022 तक है, जिसमें सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत बिहार राज्य के बच्चे त्रिपुरा जायेंगे। बिहार में इस कार्यक्रम का नोडल संस्थान पटना वीमेंस कॉलेज है।

बिहार राज्य के विभिन्न संस्थानो के छात्र, पटना वीमेंस कॉलेज के छात्राओं के साथ त्रिपुरा राज्य विशेषकर त्रिपुरा विश्वविद्यालय, अगरतला का दौरा करेंगे। AKAM-EBSB योजना के तहत 26 से 30 नवंबर तक त्रिपुरा का दौरा करने वाली बिहार की टीम को पटना वुमेंस कॉलेज से झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

swatva

“एक भारत श्रेष्ठ भारत” योजना के अंतर्गत राज्यों को एक-दूसरे से जोड़ा गया है, ताकि देश के एक भाग के लोगों का जुड़ाव अन्य भाग के साथ बढ़े। इसी क्रम में बिहार का जोड़ीदार त्रिपुरा व मिजोरम है। इसी प्रकार झारखंड का जोड़ीदार गोवा, महाराष्ट्र का जोड़ीदार ओडिशा, गुजरात का छतीसगढ़, पंजाब का आंध्र प्रदेश, दिल्ली का सिक्किम, पुडुचेरी का दमन-दीव, अंडमान-निकोबार का लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख का जोड़ीदार तमिलनाडु है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here