गांधी परिवार से बाहर का कांग्रेस अध्यक्ष चुनने को Voting, पटना में शाम 4 बजे तक मतदान

0

नयी दिल्ली : भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में आज सोमवार को छठी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए आज सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। पार्टी के सीनियर नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मुकाबला हो रहा है। कांग्रेस में 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से अब कोई अध्यक्ष बनेगा।

जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस समितियों के 9,000 से अधिक प्रतिनिधि गुप्त मतदान के जरिए पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान कर रहे हैं। इसके लिए नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय र देशभर के विभिन्न राज्य इकाइयों में 65 से अधिक केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में AICC कार्यालय में अपना वोट डाला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही बेल्लारी में पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना वोट डाला। खबर है कि बिहार की राजधानी पटना में भी मतदान चल रहा है। शाम चार बजे तक वोटिंग होगी।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here