लालू फिर बने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेजस्वी को कई अधिकार

0

नयी दिल्ली: लालू प्रसाद यादव एक बार फिर से राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चल रहे अधिवेशन में लालू को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाये गए उदय नारायण चौधरी ने इसका ऐलान किया।

लगाता 12वीं बार लालू बने पार्टी सुप्रीमो

इसके साथ ही अब आरजेडी में लालू और तेजस्वी को सभी अहम फैसले लेने का अधिकार दे दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद लालू ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि नेताजी के सम्मान में बिहार में राजकीय शोक घोषित किया गया है।

swatva

नेताजी के निधन पर किया शोक व्यक्त

लालू ने यह भी कहा कि अभी हम स्वास्थ्य ठीक कराने सिंगापुर जा रहे हैं। तेजस्वी यादव नेता जी को श्रद्धांजलि देने सैफई जाएंगे। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आरजेडी का हर कार्यकर्त्ता संविधान बचाने का काम करेगा। पूरा देश आज बिहार की तरफ देख रहा है। देश में जारी कट्टरपंथ का जवाब समाजवाद ही दे सकता है। 2024 मिशन पर तेजस्वी ने नारा दिया कि ‘करे के बा, जीते के बा’।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here