जगदानंद देने वाले हैं इस्तीफा, नीतीश की कार्यप्रणाली से हैं खफा

0

पटना: बिहार में जदयू और आरजेडी के बीच सब ठीक नहीं। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद अब उनके पिता और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह नीतीश सरकार की कार्यप्रणाली से काफी नाराज हैं। जगदानंद सिंह ने अपने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया है। राजद के अंदरूनी सूत्रों ने जानकारी दी कि आज गुरुवार की शाम वे दिल्ली जा रहे हैं जहां कल शुक्रवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप देंगे।

आज जा रहे दिल्ली, लालू से मिलकर देंगे इस्तीफा

बताया जाता है कि अपने पुत्र सुधाकर सिंह के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद जगदानंद सिंह नीतीश के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार की कार्यप्रणाली से काफी खफा हैं। उनपर राजद को बिहार में सशक्त करने और 2025 में बहुमत दिलवाने लायक सीटें जितवाने का दायित्व है। लेकिन इसमें नीतीश सरकार की कार्यप्रणाली आड़े आ रही है। यही कारण है कि अब जगदानंद भी इस्तीफे का कदम उठा सकते हैं। लेकिन कोई भी स्टेप लेने से पहले जगदानंद सिंह पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से विमर्श करेंगे।

swatva

महागठबंधन में दो पूर्व मंत्रियों के बाद अब यह नया संकट

मालूम हो कि आरजेडी के कद्दावर नेता जगदानंद सिंह हाल ही में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। अगर वह इस्तीफे की पेशकश करते हैं तो राजद को बड़ा झटका लगेगा। जगदानंद सिंह के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। पार्टी के बाहर और भीतर, जो भी गलती उन्हें दिखाई देती है, वे बोलने से परहेज नहीं करते। अपने पुत्र और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद भी जगदानंद खुलकर सामने आए और कहा था कि बड़े लक्ष्य के लिए त्याग करना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा था कि बिहार में किसानों को उचित सुविधा नहीं मिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here