सोनिया-राहुल की पहली पसंद गहलोत, पर छोड़ना ही होगा CM पद

0

नयी दिल्ली: कांग्रेस में अध्यक्ष पद चुनाव में नेताओं की ‘लालसा’ अजब-गजब गुल खिला रही। पहले राहुल, गहलोत और थरूर सीन में सामने थे तो अब दिग्वीजय भी अपनी ‘लालसा’ लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं। इसबीच खबर है कि राहुल और सोनिया गांधी की पहली पसंद अशोक गहलोत ही हैं। लेकिन दोनों ने उनके सीएम पद से मोह को साफ नकार दिया है।

राहुल ने की एक व्यक्ति-एक पद की वकालत

राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को लेकर बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि अगर वे कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ेगा। राहुल गांधी ने एक व्यक्ति-एक पद की बात करते हुए कहा कि हमने उदयपुर में जो वादा किया था, उसे निभाया जाएगा।

swatva

सोनिया से मुलाकात के बाद भी गहलोत अड़े

इधर अशोक गहलोत अभी भी सीएम पद का मोह नहीं त्याग पा रहे। दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद भी उन्होंने सीएम पद पर गोलमोल जवाब ही दिया। लेकिन अंदरखाने से खबर है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी चाहते हैं कि अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाएं। परंतु इस स्थिति में उन्हें सीएम का पद छोड़ना होगा।

थरूर और दिग्विजय ने बनाया ‘कॉकटेल’

यह भी खबर है कि सोनिया गांधी ने शशि थरूर और अशोक गहलोत के बारे में ये कहा है कि जो भी चाहे, वह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकता है। पार्टी कोई नाम आगे नहीं करेगी। उधर मध्य प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी दिग्विजय सिंह ने भी कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए दिल्ली में डेरा डाल दिया है। ऐसे में देखना है कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव महज एक उम्मीदवारों का कॉकटेल बनकर रह जाता है या फिर वाकई पार्टी को कोई ऐसा नेतृत्व मिल सकता है जो इस संकट से कांग्रेस को निकाल लाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here