जयप्रकाश 18वीं बार बने गल्ला व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष

0

नवादा : नवादा जिले के पकरीबरांवा प्रखंड गल्ला व्यावसायिक संघ का चुनाव आज मुख्यालय अवस्थित देवीस्थान के प्रांगण में किया गया। इसमें प्रखंड गल्ला व्यवसायिक संघ से वर्तमान अध्यक्ष व एक अन्य ओम साव ने अपना-अपना नामंकन पेश किया। प्रखंड के सभी सदस्यों के समक्ष वोटिंग करायी गयी जिसमें वर्तमान अध्य्क्ष को 36 वोट तो विपक्ष के ओम साव को 16 वोट मिले। इसप्रकार वर्तमान अध्य्क्ष जयप्रकाश कुशवाहा ने चुनाव में 18वीं बार इस पद पर कब्जा जमाया। दूसरी ओर कोषाध्यक्ष ईश्वरी साव उर्फ साधु जी ने भी 19वीं बार विजयी हुए। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर सत्येन्द्र साव, सचिव पप्पू सिंह व कृष्णनन्दन प्रसाद साव निर्वाचित घोषित किये गए।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर अखिलेश कुमार, सीओ शुक्रान्त राहुल, पकरीबरावां थनाध्यक्ष सरफराज इमाम, एएसआई शेर अली खान, पीएनबी शाखा प्रबंधक संजय कुमार, मध्य बिहार ग्रामीण बैंक बिरनावां के शाखा प्रबंधक, प्रखंड साहू समाज अध्यक्ष श्यामसुन्दर साव, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र साव, दक्षिण पंचायत मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण चौहान, बिनोद साव, प्रखंड जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष गणेश साव, शम्भू साव, राजकुमार साव, मनोज कुमार, भागीरथ साव, दशरथ यादव, लल्लू लाल सहित कई लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here