ऐसे कैसे बनेंगे PM मैटेरियल? राजद नेताओं की करतूत से नीतीश कीे नाक में दम

0

पटना: बिहार में जबसे नीतीश कुमार ने राजद के साथ महागठबंधन की सरकार बनाई है, राजद नेताओं ने फिर अपना पुराना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। लॉ एंड ऑर्डर लगातार गिर रहा है। पुलिस पर हमले भी बढ़ गए हैं। इसकी ताजा मिसाल राजधानी पटना के पीरबहोर थाने में राजद नेता और पूर्व एमएलसी तथा उनके बेटे द्वारा आरोपी को जबरन छुड़ाने और डीएसपी को वर्दी उतरवाने की धमकी का मामला है।

बीजेपी ने सीएम के मिशन जंगलराज-2 पर कसा तंज

एक तरफ नीतीश कुमार अपने मिशन 2024 के तहत विपक्ष का पीएम मटेरियल बनने की लालसा पाले हुए हैं, वहीं खुद उनके शासन में कानून व्यवस्था लगातार गिर रही है। ऐसे में बीजेपी ने अभी से नीतीश कुमार को उनके ‘मिशन जंगलराज इन बिहार-2’ के लिए लपेटना शुरू कर दिया है। यिही कारण है कि मुख्यमंत्री नीतीश आज शनिवार को राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की समक्षा के लिए बैठक करने पर मजबूर हो गए।

swatva

कानून व्यवस्था की समीक्षा को मजबूर हुए मुख्यमंत्री

बिहार में गिरती कानून व्यवस्था को अपने मिशन 2024 के लिए बड़ा खतरा मानते हुए इसपर नियंत्रण के लिए सीएम आवास में मुख्यमंत्री आज समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में मुख्यमंत्री के आलावा डीजीपी, मुख्य सचिव और अन्य पदाधिकारी मौजूद हैं। बीते कुछ दिनों में राज्य में हुई बड़ी आपराधिक वारदातों पर पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा की जा रही है। नई सरकार बनने के बाद राज्य में पुलिस पर हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस पर नीतीश कुमार गंभीर हैं। क्योंकि विपक्षी दल बीजेपी कानून व्यवस्था को लेकर सीएम और सरकार पर तीखे वार कर रही है।

जानें पिरबहोर थाना मामले में क्या बवाल हुआ

पटना पुलिस पर हमला करने के एक मामले में दुकानदार सरफराज को छुड़वाने के लिए कल देर शाम पीरबहोर थाने पहुंचे राजद के पूर्व एमएलसी अनवर अहमद के बेटे व वार्ड 40 के पूर्व पार्षद असफर अहमद ने जमकर हंगामा किया। पूर्व वार्ड पार्षद ने टाउन डीएसपी अशोक प्रसाद सिंह के साथ बदतमीजी भी की। उन्हें वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली। इसपर उसे हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद पूर्व एमएलसी अनवर अहमद पहुंचे और सैकड़ों लोगों संग पीरबहोर थाने को घेर लिया। लोग हंगामा करने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here