27 अगस्त : आरा की मुख्य ख़बरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

आरा जेल में शुरू होगा बेकरी उद्योग

आरा : बिहार के भोजपुर जिले में जल्द ही जेल में तैयार ब्रेड व बिस्किट बाज़ार में उपलब्ध होंगे| इसके लिए आरा मंडल कारा में बेकरी उद्योग शुरू किया जा रहा है। बंदी ही बिस्किट और ब्रेड सहित अन्य उत्पाद तैयार करेंगे। भोजपुर डीएम और जेल अधीक्षक की पहल पर यह उद्योग शुरू किया जा रहा है। भोजपुर डीएम राजकुमार ने इस सम्बन्ध में जेल अधीक्षक से प्रस्ताव मांगा है। बेकरी उद्योग शुरू होने से बंदियों की आमदनी के साथ सरकार का राजस्व भी बढ़ेगी।

बताया जा रहा है कि इसमें सुधा डेयरी की मदद लेने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि सुधा डेयरी से ब्रेड बनाने वाली मशीन उपलब्ध कराने की बात चल रही है। उसके बाद तैयार डेयरी के माध्यम से बेकरी प्रोडक्ट को बाजार में बेचा जायेगा। इससे बंदियों को रोजगार तो मिलेगा ही। जेल से बाहर निकलने के बाद आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिलेगी। बता दें कि बंदियों का जीवन सुधारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने को लेकर कारा प्रशासन की ओर से पहले से ही कई तरह के कार्यक्रम चलाये जा रहें हैं। पढ़ाई के साथ-साथ कई तरह की रोजगार की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

swatva

भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार ने बताया कि मंडल कारा में बेकरी उद्योग शुरू करने का प्रस्ताव है। इसे लेकर सुधा डेयरी से बात की जा रही है। मशीन उपलब्ध कराने और बिक्री करने को लेकर बातचीत की जा रही है। बंदियों द्वारा ही ब्रेड तैयार किया जायेगा। सुधा डेयरी के माध्यम से ही उसे बेचने की तैयारी है।

बंदियों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ उनकी पढ़ाई पर भी प्रशासन का पूरा ध्यान है। इसे लेकर डीएम की ओर से मंडल कारा में ई-लाईब्रेरी की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर डिजिटल बोर्ड उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इससे बंदियों को जेल में भी हर तरह की किताबें पढ़ने को मिल जायेंगी।

वहीं डिजिटल बोर्ड के जरिए 18 से 21 साल के तरूण बंदी अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। जेल अधीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि निरीक्षण करने पहुंचे डीएम द्वारा बेकरी उद्योग शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए एक प्रस्ताव भी मांगा गया है। वहीं बंदियों के लिए ई-लाइब्रेरी और ऑनलाइन पढ़ाई को ले डिजिटल बोर्ड की व्यवस्था करने की बात भी कही गयी है। अधीक्षक ने बताया कि ब्रेकरी उद्योग शुरू होने से बंदियों को लाभ होगा ही। सरकार का रेवेन्यू भी बढ़ेगा।

आधुनिक तकनीक से शहर के कचरे का होगा प्रबंधन

आरा : भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार ने पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह, नगर आयुक्त निरोज भगत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर ज्योति लाल शाहदेव कोईलवर में लैंडफील साइट का निरीक्षण किया। भोजपुर डीएम ने कहा कि शहर में प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे के निबटान के लिए लैंडफील् साइट नहीं होने के कारण विभिन्न सड़कों/नहरों के किनारे इसे डाल दिया जाता था। इससे न केवल हमारे आरा शहर की तस्वीर एवं छवि धूमिल होती थी, अपितु बाहर से आने वाले लोगों को भी हमारा शहर अच्छा नहीं लगता था।

इसी कड़ी में आज कोईलवर में लैंडफील साइट का निरीक्षण किया गया। अब यहां आधुनिक तकनीक से शहर के कचरे का निबटारा किया जाएगा। इससे अपना आरा शहर एक सुन्दर शहर लगेगा। इस जगह पर कचरे को न केवल अत्याधुनिक तरीके से अलग-अलग करते हुए उसकी व्यवस्था की जाएगी, बल्कि यह दुर्गंधरहित भी होगी। इस इलाके के लोगों को इसमे लगने वाले प्लांट में रोजगार भी मिलेगा।

युवक का शव बरामद

आरा : भोजपुर जिला के ओझवलिया गाँव में पुल के पास नहर से एक नाबालिग बच्चे का शव बरामद किया| मृतक की पहचान सायुध खान के 10 वर्षीय पुत्र शादिक खान के रूप में हुयी है| पुलिस ने शव का पोस्त्मोर्तेम आरा सदर अस्पताल में करवाया|

पुलिस ने बताया कि शादिक खान गाँव में ही अपने पिता के कारखाने में गया था| इसी बीच वह नजदीक के नहर में स्नान करने चला गया पर पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया| काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद शव को ओझवलिया गाँव के नहर पर बने पुल के पास से बरामद किया|

आरा जेल में शुरू होगा बेकरी उद्योग

आरा : बिहार के भोजपुर जिले में जल्द ही जेल में तैयार ब्रेड व बिस्किट बाज़ार में उपलब्ध होंगे| इसके लिए आरा मंडल कारा में बेकरी उद्योग शुरू किया जा रहा है। बंदी ही बिस्किट और ब्रेड सहित अन्य उत्पाद तैयार करेंगे। भोजपुर डीएम और जेल अधीक्षक की पहल पर यह उद्योग शुरू किया जा रहा है। भोजपुर डीएम राजकुमार ने इस सम्बन्ध में जेल अधीक्षक से प्रस्ताव मांगा है। बेकरी उद्योग शुरू होने से बंदियों की आमदनी के साथ सरकार का राजस्व भी बढ़ेगी।

बताया जा रहा है कि इसमें सुधा डेयरी की मदद लेने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि सुधा डेयरी से ब्रेड बनाने वाली मशीन उपलब्ध कराने की बात चल रही है। उसके बाद तैयार डेयरी के माध्यम से बेकरी प्रोडक्ट को बाजार में बेचा जायेगा। इससे बंदियों को रोजगार तो मिलेगा ही। जेल से बाहर निकलने के बाद आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिलेगी। बता दें कि बंदियों का जीवन सुधारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने को लेकर कारा प्रशासन की ओर से पहले से ही कई तरह के कार्यक्रम चलाये जा रहें हैं। पढ़ाई के साथ-साथ कई तरह की रोजगार की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार ने बताया कि मंडल कारा में बेकरी उद्योग शुरू करने का प्रस्ताव है। इसे लेकर सुधा डेयरी से बात की जा रही है। मशीन उपलब्ध कराने और बिक्री करने को लेकर बातचीत की जा रही है। बंदियों द्वारा ही ब्रेड तैयार किया जायेगा। सुधा डेयरी के माध्यम से ही उसे बेचने की तैयारी है।

बंदियों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ उनकी पढ़ाई पर भी प्रशासन का पूरा ध्यान है। इसे लेकर डीएम की ओर से मंडल कारा में ई-लाईब्रेरी की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर डिजिटल बोर्ड उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इससे बंदियों को जेल में भी हर तरह की किताबें पढ़ने को मिल जायेंगी।

वहीं डिजिटल बोर्ड के जरिए 18 से 21 साल के तरूण बंदी अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। जेल अधीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि निरीक्षण करने पहुंचे डीएम द्वारा बेकरी उद्योग शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए एक प्रस्ताव भी मांगा गया है। वहीं बंदियों के लिए ई-लाइब्रेरी और ऑनलाइन पढ़ाई को ले डिजिटल बोर्ड की व्यवस्था करने की बात भी कही गयी है। अधीक्षक ने बताया कि ब्रेकरी उद्योग शुरू होने से बंदियों को लाभ होगा ही। सरकार का रेवेन्यू भी बढ़ेगा।

जाली नोट गिरोह का पर्दाफास, तीन गिरफ्तार

आरा : भोजपुर जिला के सिकरहट्टा थानान्तर्गत सिकरौल गांव से भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाली नोटों की बड़ी खेप के साथ तीन धंधेबाजों की गिरफ्तार किया है| गिरफ्तार कारोबारियों में जगदीशपुर थानान्तर्गत डिलिया गांव निवासी मदन कुमार पासवान, कौंरा गांव निवासी मो. सदरूद्दीन और सिकरहटा थानान्तर्गत सिकरौल गांव निवासी महेश सिंह का पुत्र दीपक कुमार है। इनके पास से पांच-पांच सौ के छह लाख 36 हजार पांच सौ रुपये के जाली नोट, कैंची, कागज, प्रिंटर और दो बाइक बरामद किया। पुलिस तीनों के जरिए पूरे रैकेट को खंगाल रही है। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।

भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह ने पत्रकारों से वार्ता के क्रम में बताया पुलिस को सूचना मिली कि जगदीशपुर वार्ड न. 6 में रघुनाथ चौधरी के आम के बागीचे में तीन लोग जाली नोट बनाकर कम जानकारी वाले लोगों के बीच चलाने वाले हैं| उस आधार पर जगदीशपुर एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने तुरंत बागीचे में छापेमारी कर दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से करीब साढ़े छह लाख के जाली नोट बरामद कर किये। दोनों की निशानदेही पर सिकरौल गांव में छापेमारी कर दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहां से प्रिंटर सहित अन्य सामान बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि ये कारोबारी ए टी एम् से पैसा निकालने वालों के साथ पैसा बदलने का भी काम करते थे| वे इस तरह का काम काफी दिंनों से कर रहे थे| पुलिस उनके गैंग के अन्य साथियों की तलाश कर रही है|

लूट में कुख्यात सहित दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

आरा : भोजपुर जिले के शाहपुर थानान्तर्गत बेलौटी के पास जून माह में दवा व्यवसायियों से लूट मामले में पुलिस ने एक कुख्यात सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। लूट में इस्तेमाल हथियार और बाइक भी जब्त की गयी है। हालांकि लाइनर सहित तीन बदमाश अभी फरार हैं। दवा कंपनी से ही जुड़े एक शख्स ने लाइनर का काम किया गया था।

गिरफ्तार बदमाशों में बिहिया थानान्तर्गत बारा खरौनी गांव निवासी कन्हैया पांडेय का पुत्र मनीष पांडेय उर्फ नागा पांडेय और शाहपुर थानान्तर्गत बिलौटी गांव निवासी राजू तिवारी का पुत्र दीपू तिवारी उर्फ आयुष्मान तिवारी है। मनीष पांडेय उर्फ नागा कुख्यात अपराधी है। भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार प्रेस वार्ता में बताया कि छह जून, 2022 को दवा व्यवसायियों से लूटपाट की गयी थी।

दवा लेने पटना जाने के क्रम में बिलौटी गांव के समीप अपराधियों ने दो व्यवसायियों से लूटपाट की थी। उसे ले जगदीशपुर एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। टीम तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर कांड में शामिल बदमाशों की पहचान की। उसके बाद मनीष पांडेय उर्फ नागा और दीपू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया या। इनके पास से देसी कट्टा, गोली, मोबाइल और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गयी।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। इनमें मनीष पांडेय उर्फ नागा काफी कुख्यात है। उस पर लूट सहित आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। उसमें शाहपुर थाने में तीन, बिहिया थाने में तीन, जगदीशपुर थाने के दो और गजराजगंज ओपी का एक केस है। अधिकतर केस लूट और छिनतई से जुड़े हैं।

हथियारों के ज़खीरे के साथ एक गिरफ्तार

आरा : भोजपुर जिला के कोईलवर में भोजपुर पुलिस ने माफियाओं के बालू पर लूट और वर्चस्व को लेकर खून-खराबे के मनसूबे पर पानी फेर दिया| पुलिस ने माफिया गिरोह के एक सदस्य को हथियारों के ज़खिरे के साथ महुई घाट से गिरफ्तार कर लिया| नाव के सहारे महुई घाट पर गोलीबारी की साजिश की गयी थी। इसके लिए बड़ी संख्या में हथियार और गोलियों की खेप मंगायी गयी थी।

फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस को महुई घाट के पास सोन में नाव से हथियार की खेप पकड़ने में सफलता मिली है। गिरफ्तार माफिया गिरोह का सदस्य बड़हरा थानान्तर्गत नेकनाम टोला गांव निवासी लालिश राय है। उसकी निशानदेही पर नाव से अलग-अलग बोर की पांच रेगुलर राइफल, 151 गोली, 17 खोखे, तीन बिनडोलिया और चार बाइक बरामद की गयी है। नाव भी जब्त कर ली गयी है। हालांकि नाव सवार गिरोह के पांच-छह सदस्य भागने में सफल रहे।

भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कोईलवर थानान्तर्गत महुई बंद बालू घाट पर सोन नदी में नाव से अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने अपराधियों और माफिया गिरोह के सदस्यों के आने की सूचना मिली थी। उस आधार पर एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सोन से लोहे की बड़ी नाव पकड़ी।

राजीव एन अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here