सत्ता जाने के बाद आने लगी BJP नेताओं को धमकी, फोन कर 3 घंटे तक दी गाली

0

पटना : बिहार की सत्ता से बेदखल होने के बाद अब भाजपा नेताओं को धमकी भरे फोन भी आने शुरू हो गए हैं। गया के वजीरगंज से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह के साथ एक शख्स ने फोन पर गाली गलौज किया है। इस दौरान अज्ञात शख्स ने बीजेपी विधायक को धमकी भी दी। वहीं,अज्ञात नंबर से आए कॉल के बाद विधायक और उनका परिवार तनाव में है।

देर रात फोन कर देता रहा विधायक को धमकी

जानकारी के अनुसार, गया के वजीरगंज के भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह के मोबाइल पर शनिवार की देर शाम अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने विधायक के साथ गाली गलौज करते हुए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। जिसके बाद विधायक ने फोन कट कर दिया लेकिन आरोपी शख्स देर रात कर विधायक के नंबर पर कॉल करता रहा लेकिन वीरेंद्र सिंह ने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद विधायक ने इस मामले की शिकायत जिले के डीएम और एसएसपी से की है।विधायक की शिकायत पर रविवार की देर रात मुफस्सिल थाने में केस दर्ज किया गया।

swatva

वहीं, इस मामले को लेकर भाजपा विधायक ने बताया कि अज्ञात शख्स करीब 3 घंटों तक फोन कर परेशान करता रहा। उन्होंने बताया कि शनिवार को शाम 7 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात शख्स ने फोन किया था। फोन रिसीव करते ही शख्स गाली गलौज करने लगा। इस दौरान अज्ञात शख्स ने विधायक को धमकी भी दी। फोन काटे जाने के बाद वह लगातार फोन करने लगा। इस घटना के बाद विधायक और उनके परिवार के लोग तनाव में हैं।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here