15 अगस्त : नवादा की मुख्य ख़बरें

0

मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

नवादा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ एक आपत्तिजनक पुराने वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। 2 वर्ष पुराने वीडियो में मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। मास्क लगाकर कुछ लोग मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

युवक ने इसी वीडियो को अपने फेसबुक हर्ट टचिंग एंटरटेनमेंट पर 10 अगस्त को पोस्ट कर दिया था, जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। युवक की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के डोपटा गांव निवासी अजय पांडेय का पुत्र ट्विंकल कुमार के रूप में की गई।

swatva

थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी मिली। इसमें मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। कुछ लोग मास्क पहनकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।वीडियो 10 अगस्त को पोस्ट किया गया था। छानबीन में फेसबुक पेज चलाने वाले ट्विंकल के बारे में जानकारी मिली। इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार युवक का कहना है कि उसे सोशल मीडिया से वीडियो मिली थी, जिसे पोस्ट कर दिया था। हालांकि यह वीडियो पुराना है, जिसे वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो 2020 में कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में तमिलनाडु में फंसे बिहारी मजदूरों का बताया जा रहा है।

जिले में आन बान शान से लहराया तिरंगा, अल सुबह से रहा उत्सवी माहौल

नवादा : जिले में स्वतंत्रता दिवस पर आन बान शान से तिरंगा लहराया गया। मुख्य राजकीय समारोह ऐतिहासिक हरिश्चंद्र स्टेडियम में आयोजित हुआ। जहां डीएम उदिता सिंह ने राष्ट्रध्वज को फहराया और सलामी दी। इसके पूर्व परेड का का निरीक्षण डीएम_और एसपी डॉ गौरव मंगला ने संयुक्त रूप से किया।

मौके पर जिला प्रशासन के तमाम आलाधिकारी मौजूद थे। ध्वजारोहण के बाद डीएम ने जिले के विकास की उपलब्धियों को गिनाया। नवादा सिविल कोर्ट में जिला जज राजेश नारायण सेवक पांडेय, समाहरणालय में डीएम उदिता सिंह, पुलिस लाइन में एसपी डा गौरव मंगला, डीआरडीए कार्यालय में डीडीसी नैय्यर इकबाल, अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ उमेश कुमार भारती, नगर थाना में इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह, जिला परिषद कार्यालय में जिप अध्यक्ष पुष्पा देवी, नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने झंडोतोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

दूसरी ओर गैर सरकारी संस्थानों में भी शान से तिरंगा फहराया गया। मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में निदेशक डा अनुज कुमार, गनौरी रामकली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सचिव डा शैलेश कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यालय में अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, ए वन कंपीटिशन सेंटर में निर्देश अमरदीप सिन्हा, बरेव पंचायत मुख्यालय में मुखिया अभिमन्यु कुमार, कृषक कॉलेज धेवधा में प्राचार्य डा श्याम सुंदर सिंह, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक सिसवा शाखा में उमा रानी ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

राजनीतिक दलों के कार्यालयों में कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष सतीश कुमार मंटन, भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, राजद कार्यालय में अध्यक्ष उदय कुमार यादव, जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष सलमान रागिव मुन्ना ने झंडोतोलन किया।

मॉडर्न स्कूल में निकाली गई झांकी

आजादी के 75वें वर्षगाठ पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर शहर से लेकर गांव तक में उत्साह का वातावरण देखा गया। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। हालांकि, इन आयोजनों कोविड प्रोटोकॉल का भी ख्याल रखा गया।

राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रीय मिठाई की दुकानों पर रही भीड़

राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रीय मिठाई जलेबी की दुकानों पर काफी भीड़ रही। स्थाई दुकानों के अलावा हर गली मोहल्ले में अस्थाई जलेबी की दुकानें खुल गई थी। आपूर्ति से ज्यादा मांग के कारण खरीदारों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा था। कुल मिलाकर अल सुबह से ही जिले के सभी हिस्सों में आजादी के अमृत महोत्सव पर उत्सवी माहौल था। ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर राष्ट्र भक्ति के गीत बज रहे थे। बूढ़े, बच्चे, नौजवान सभी आजादी के जश्न में डूबे हुए थे।

मॉडर्न कैंपस में कार्यक्रमों की रही धूम

मॉडर्न स्कूल परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हुए। स्कूली बच्चों का परेड और झांकी आकर्षण का केंद्र रहा। स्कूल के निदेशक डा. अनुज कुमार ने बच्चों की प्रस्तुति को जमकर सराहा। तथा स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित हुए नवादा के सदर एसडीएम उमेश कुमार भारती, डीएम ने किया सम्मानित

नवादा : स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर सदर एसडीएम उमेश कुमार भारती को उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हरिश्चंद्र स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिले के मुख्य राजकीय समारोह में उन्हें यह पुरस्कार मिला। जिलाधिकारी उदिता सिंह ने सदर एसडीएम को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

सदर एसडीएम को उनके उत्कृष्ट कार्य संपादन की सराहना स्वरूप जिला प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया गया। सदर एसडीएम उमेश कुमार भारती ने अपने इस सम्मान को नवादा के आम लोगों को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि कार्य निष्पादन में लोगों का काफी सहयोग मिलता रहा है। खासकर विधि व्यवस्था में भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने अपने वरीय अधिकारियों व सहयोगियों के प्रति आभार जताया है।

इस दौरान नवादा के पुलिस कप्तान गौरव मंगला सहित तमाम अधिकारी ने उपस्थित थे। बेहतर कार्य करने पर सम्मानित होने पर सदर एसडीओ को तमाम लोगों ने बधाई दी। बता दें कि नवादा में हर विधि व्यवस्था को लेकर सदर एसडीओ काफी तत्पर रहते हैं। एसडीओ होने के नाते भी आम जनता के साथ इनका व्यवहार काफी बेहतर मानी जाती है।

सम्राट कुशवाहा सेवा समिति ने किया खेल का आयोजन

नवादा : सम्राट अशोक कुशवाहा सेवा समिति ट्रस्ट हिसुआ के द्वारा अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर तमसा नदी घाट पर एकदिवसीय खेल का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि रितेश कुमार प्रखंड विकास हिसुआ रहे।

विशिष्ट अतिथि चंदशेखर सिंह कार्यपालक पदाधिकारी हिसुआ, मोहन कुमार थानाध्यक्ष हिसुआ, रत्ना अग्रवाल बुनियादी केंद्र प्रबंधक रहे। कार्यपालक पदाधिकारी, ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज कुमार एवम् डॉ अवधेश कुमार ने फिता काटकर खेल का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय अंपायर सह कोच संतोष कुमार वर्मा और खेल शिक्षक मंटू कुमार बादल के देख रेख में अनुशासित ढंग से खेल करवाया गया।

खेल के उपरांत सभी विजेता और उप विजेता टीम को शील्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर अतिथियों के द्वारा सम्मनित किया गया। उपस्थित सचिव डॉ रमेश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अर्जुन कुमार, मुसाफिर कुशवाहा, अमरनाथ, चुन्नू, सिद्धू मनोज, वीरेंद्र कुमार आर एस मेहता, शंभू शर्मा ,धर्मेंद्र कुमार ,ओम प्रकाश वर्मा डॉक्टर विपिन कुमार, देवेंद्र विश्वकर्मा ,सूरज कुमार, प्रदीप कुमार, नीरज कुमार, शिबू डीलर,टुनटुन कुमार, दिलीप कुमार, सुबिन कुमार अजय कुमार, वीरेंद्र कुमार मुरारी, विकास सहित दर्जनों लोग खेल में किया। खेल में सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here