तिरंगे के सम्मान में एक साथ जूटे दिखे नवादियन…, बाजार में आउट ऑफ स्टॉक हुआ तिरंगा झंडा

0

खादी भंडार, पोस्ट ऑफिस सहित अन्य स्थानों पर तिरंगा झंडा उपलब्ध नहीं

नवादा नगर : आजादी का 75 वां वर्ष मनाने का उत्साह, उमंग और खुशी अपने चरम पर दिखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हर घर तिरंगा झंडा के आह्वान का असर पूरे शहर और जिले भर में देखने को मिला। अपने घरों में तिरंगा झंडा लहरा कर लोग देश के साथ एकजुट होने का संकल्प लेते दिखे। अपने घरों में तिरंगा झंडा शान के साथ लहराते हुए लोग देश की स्वतंत्रता को याद किया।

swatva

हालात यह रहे किस शहर में तिरंगा झंडा किसी दुकान में नहीं मिल रहा था। कई संस्थानों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर देश भक्ति और राष्ट्र प्रेम का उद्गार लोग करते दिखे। सुबह से ही अपने घरों में परंपरा के साथ तिरंगा झंडा फहराने की शुरुआत 13 अगस्त शनिवार से ही देखने को मिल रही है। बच्चे, बूढ़े, जवान हर धर्म, जाति के लोग एकजुट होकर तिरंगे का सम्मान कर रहे है।

हर घर तिरंगा लहराएंगे.. अमृत महोत्सव मनाएंगे.. की गूंज गली मोहल्लों में सुनने को मिल रही है. बाजार में तिरंगा झंडा की इतनी डिमांड रहेगी होलसेल रिटेल दुकानदारों के अलावे डाकघर और खादी ग्रामोद्योग में भी तिरंगा झंडा आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। खादी ग्रामोद्योग के भंडार संचालक जयनारायण जयसवाल ने कहा कि तिरंगा झंडा सुबह से ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। लोगों की डिमांड काफी आ रही है।

घरों और सार्वजनिक स्थानों पर लहरा रहा है तिरंगा

अपने देश की आजादी की आन, बान, शान को प्रदर्शित करने वाले तिरंगे झंडे को 15 अगस्त के पहले ही लोग अपने घरों में फहरा रहे हैं। पढ़ा लिखा हो या अनपढ़ सभी लोग अपने देश के तिरंगा झंडा को शान से लहरा रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत वरीय नागरिक एवं पूर्व प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार अपने निवास स्थान मालती बौधू सिंह भवन गोपाल नगर में झंडा फहराए।

जिले भर में इस तरीके का अभियान सभी लोगों के घरों में देखने को मिल रहा है। खुशबू रानी, प्रशांत रंजन, दीप्ति कुमारी जैसे कई युवा भी सक्रिय होकर झंडोत्तोलन कर रहे हैं। विभिन्न मोहल्लों और वार्ड क्षेत्रों में वार्ड पार्षद और अन्य समाज के लोग एकजुट होकर तिरंगा झंडा अपने घरों में लगाने की अपील कर रहे हैं। वार्ड 29 के सुजीत कुमार फोलटन के नेतृत्व में कई घरों में तिरंगा झंडा भी उपलब्ध कराया गया है।

विशाल कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here