कुशवाहा का एलान…BJP से अलग हुई JDU, राबड़ी से मिलने जा रहे नीतीश

0

पटना : मुख्यमंत्री आवास में चल रही जदयू विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने एक सुर में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो निर्णय लेंगे, हम लोग उसके साथ हैं। इसके बाद अब जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा से गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया है। उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा कि नये स्वरूप में नये गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए श्री नीतीश कुमार जी को बधाई। नीतीश जी आगे बढ़िए। देश आपका इंतजार कर कर रहा है।

वहीं, विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा ने लगातार अपमानित किया है और पार्टी को तोड़ने की साजिश रची है। ऐसी स्थिति में भाजपा के साथ सरकार में बने रहने की गुंजाइश नहीं है। इस बीच यह खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा कोटे से मंत्रियों को बर्खास्त नहीं करेंगे, वे खुद इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नई सरकार बनाने के लिए राजद का समर्थन हेतु राबड़ी आवास पहुंचने वाले हैं।

swatva

नीतीश कुमार का राज्यपाल से मिलने का समय निर्धारित हो चुका है। वे निर्धारित समय पर राज्यपाल से मुलाकात कर राजद तथा कांग्रेसी एवं वामदलों के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। यह भी चर्चा है कि कांग्रेस, वामदल, हम और राजद ने नीतीश कुमार को सरकार बनाने के लिए लिखित समर्थन दे चुकी है।

वहीं, नई सरकार में नीतीश कुमार सीएम, जबकि तेजस्वी डिप्टी सीएम बनेंगे। राजद के पास कुछ वैसा महत्वपूर्ण विभाग जा सकता है जो लंबे समय से जदयू के पास है। संभव है कि इस बार विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस के खेमे में जा सकती है। हालांकि राजद विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी कांग्रेस को देने के लिए तैयार नहीं है। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद से एक डिप्टी सीएम कांग्रेस के लिए मांगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here