बिहार में नहीं लागू होगा शरिया कानून, आजादी के समय से ही छुट्टी निर्धारित

0

पटना : भाजपा द्वारा आयोजित संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार आ चुके हैं। इनके स्वागत को लेकर केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह भी पटना आए। इसी दौरान उनको एक बार फिर से अपने चिर परिचित अंदाज में शुक्रवार की छुट्टी को लेकर हमला बोला है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी शरिया कानून जैसा है। उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में इसे मुद्दा बनाया जा रहा है। रविवार की छुट्टी सालों से चली आ रही है। आजादी के समय ही रविवार को छुट्टी घोषित किया गया है। अब शुक्रवार को छुट्टी करने पर बवाल किया जा रहा है, जो संभव नहीं है।

swatva

बता दें कि, बिहार के कई ऐसे जिले हैं जहां के सरकारी स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी घोषित कर दिया गया है, जबकि इसके लिए कोई सरकारी आदेश भी जारी नहीं किया गया है। खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों की बात की जाए तो ऐसे मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। इसमें किशनगंज में 37, कटिहार में 138, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, छपरा, गोपालगंज समेत कई जिले शामिल हैं।

गौरतलब हो कि, सरकारी स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी दिए जाने पर जमकर राजनीति हो रही है। हैरानी की बात तो ये है कि इस मुद्दे पर बीजेपी और जेडीयू के बीच भी एकमत नहीं दिख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here